logo-image

जे बल्विन का जोस दौरा 19 अप्रैल, 2022 को शुरू होगा

जे बल्विन का जोस दौरा 19 अप्रैल, 2022 को शुरू होगा

Updated on: 11 Sep 2021, 07:10 PM

न्यूयॉर्क:

रेगेटन सुपरस्टार जे. बल्विन का जोस टूर 2022 19 अप्रैल, 2022 से शुरू होगा।

बल्विन ने अप्रैल 2022 से अमेरिका, कनाडा और प्यूटरे रिको के 25 शहरों का दौरा करने की योजना बनाई है, जो सैन एंटोनियो, टेक्सास में एटी एंड टी सेंटर से शुरू होकर 4 जून तक सैन जुआन, प्यूटरे रिको में कोलिसियो डी प्यूटरे रिको में चलेगा।

अपने पांचवें स्टूडियो एल्बम जोस को रिलीज करने के बाद, बल्विन ने शुक्रवार को अपने दौरे की तारीखों की घोषणा की।

बिलबोर्ड बॉक्सस्कोर को बताए गए आंकड़ों के अनुसार, जे. बल्विन ने 2 करोड़ से अधिक की कमाई की है और 3,00,000 से अधिक टिकट बेचे हैं।

कोलंबियाई गायक, गीतकार, रैपर, रिकॉर्ड निर्माता और अभिनेता को अक्सर प्रिंस ऑफ रेगेटन के रूप में जाना जाता है, क्योंकि वह दुनियाभर में 3.5 करोड़ से अधिक रिकॉर्ड की बिक्री के साथ सबसे अधिक बिकने वाले लैटिन संगीत कलाकारों में से एक हैं।

अपने करियर में, बल्विन ने पांच बिलबोर्ड लैटिन संगीत पुरस्कार, चार लैटिन ग्रैमी पुरस्कार, दो एमटीवी वीडियो संगीत पुरस्कार, चार लैटिन अमेरिकी संगीत पुरस्कार और दो ग्रैमी पुरस्कार नामांकन जीते हैं।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.