आयकर छापे में कर्नाटक के एक मंत्री और प्रदेश महिला कांग्रेस प्रमुख के घर से मिली 162 करोड़ रु. की संपत्ति
आयकर विभाग के छापे में कर्नाटक के एक मंत्री और प्रदेश महिला कांग्रेस प्रमुख के घर से 162 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित संपत्ति का खुलासा किया है।
बेंगलुरू:
आयकर विभाग के छापे में कर्नाटक के एक मंत्री और प्रदेश महिला कांग्रेस प्रमुख के घर से 162 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित संपत्ति का खुलासा किया है। इस छापे में 41 लाख रुपये की नकदी के अलावा सोना और जेवरात जब्त किए गए हैं।
अधिकारियों ने कहा कि गोकाक और बेलगाम में मंत्री रमेश एल जारखिहोली और महिला कांग्रेस प्रमुख लक्ष्मी आर हेब्बालकर के घर पर छापेमारी में कई बेनामी संपत्तियां और बिना स्पष्टीकरण वाले निवेश की जानकारी मिली है।
इस बारे में प्रतिक्रिया देते हुए जारखिहोली ने कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है और आयकर की छापेमारी के पीछे 'राजनीतिक षडयंत्र' है।
उन्होंने से कहा, "आयकर अधिकारी बेलागावी में हमारे पास आए और हमने उनका सहयोग किया। भविष्य में भी हम आयकर अधिकारियों के साथ सहयोग करेंगे।"
प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी की अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
अधिकारियों का कहना है कि छापेमारी में मिले 162.06 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति और 41 लाख रुपये की बिना स्पष्टीकरण वाली नकदी के अलावा 12.6 किलो सोना एवं जेवर होने की बात स्वीकार की गई है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Bhagwat Geeta Shlok: जीवन बदल देंगे भागवत गीता के ये 10 श्लोक, आज ही अपने बच्चों को सिखाएं
-
Shani Chalisa Lyrics: शनिदेव के भक्त यहां पढ़ें शनि चालीसा और जानें इसके चमत्कारी लाभ
-
South Facing House Vastu: दक्षिण दिशा में है आपका घर, घबराए नहीं, आप भी बन सकते हैं अमीर
-
Mulank 5 Numerology 2024: इस मूलांक के लोगों को मई में मिलने वाली है तरक्की या नई नौकरी