ISRO ने सफलतापूर्वाक लॉन्च किया IRNSS-1I नेविगेशन सैटेलाइट

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार को नैविगेशन सैटलाइट IRNSS-1I को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। स्वदेशी तकनीक पर निर्मित आईआरएनएसएस-1I सैटलाइट को PSLV-C41 रॉकेट के जरिए लॉन्च किया गया।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार को नैविगेशन सैटलाइट IRNSS-1I को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। स्वदेशी तकनीक पर निर्मित आईआरएनएसएस-1I सैटलाइट को PSLV-C41 रॉकेट के जरिए लॉन्च किया गया।

author-image
pradeep tripathi
एडिट
New Update
ISRO ने सफलतापूर्वाक लॉन्च किया IRNSS-1I नेविगेशन सैटेलाइट

इसरो

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार को नैविगेशन सैटलाइट IRNSS-1I को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। स्वदेशी तकनीक पर निर्मित आईआरएनएसएस-1I सैटलाइट को PSLV-C41 रॉकेट के जरिए लॉन्च किया गया।

Advertisment

गुरुवार सुबह 4 बजे आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से IRNSS-1I को फर्स्ट लॉन्च पैड (एफएलपी) से PSLV-C41 रॉकेट से लॉन्च किया गया।

IRNSS-1I सैटेलाइट IRNSS-1A की जगह लेगा, जो 7 नेविगेशन सेटेलाइट सिरीज़ का पहला सैटेलाइट था। इस मिशन को असफल करार दे दिया गया था क्योंकि इसके अटॉमिक क्लॉक काम नहीं कर रहे थे। ये सातों सैटेलाइ NavIC नेविगेशन सैटेलाइट सिरीज़ का हिस्सा है।

रिप्लेसमेंट सैटेलाइट भेजने का ये इसरो का दूसरा प्रयास होगा। इससे पहले पिछले साल अगस्त में IRNSS-1H लॉन्च किया गया था जो असफल रहा था। इस सैटेलाइट के हीट शील्ड अंतरिक्ष में जाकर नहीं खुल पाए थे।

आईआरएनएसएस यानि इंडियन रीजनल नैविगेशन सैटलाइट सिस्टम, इसरो द्वारा विकसित एक सिस्टम है, जो स्वदेशी तकनीक पर आधारित है। इसका मुख्य उद्देश्य देश और उसकी सीमा से 1500 किलोमीटर की दूरी के हिस्से में इसकी उपयोगकर्ता को सही जानकारी देना है। 

और पढ़ें: विपक्ष को 'बेनकाब' करने के लिए उपवास पर BJP, अनशन पर रहेंगे PM मोदी

Source : News Nation Bureau

IRNSS1I Satellite isro
Advertisment