आज इसरो बनायेगा रिकॉर्ड, एक साथ लॉन्च करेगा 104 सैटेलाइट
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से एक साथ 104 उपग्रहों को प्रक्षेपित करेगा।
नई दिल्ली:
इसरो अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक और इतिहास रचने जा रहा है। इसरो चेन्नई से करीब 125 किलोमीटर दूर श्री हरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से एक ही रॉकेट से 104 उपग्रहों को प्रक्षेपित करेगा। ये सभी प्रक्षेपण भारतीय समय के मुताबिक सुबह 9 बजकर 28 मिनट पर किए जाएंगे। भारत के लिए यह एक ऐतिहासिक पल है कि क्योंकि पहली बार कोई देश एक रॉकेट से 104 उपग्रहों को अंतरिक्ष में भेजने जा रहा है।
क्या है खासियत
इसरो जिन 104 सैटेलाइट को लॉन्च करेगा उसका कुल वजन करीब 664 किलोग्राम है। इन 104 उपग्रहों में 101 नैनो सैटेलाइट हैं। जिन सेटेलाइट को इसरो लॉन्च कर रहा है इस्त्राइल, कजाखस्तान, नीदरलैंड, स्विटजरलैंड, यूएई और 96 उपग्रह अमेरिका के हैं।
ऐसा माना जा रहा है कि 2014 में मंगल की कक्षा में रखे स्थापित किये गए मंगलयान के बाद इसरो का ये सबसे बड़ा अभियान होगा। मंगलयान इसरो का एक महत्वाकांक्षी आभियान था जिसमें भारत को पहली ही कोशिश में सफलता मिली।
कौन कितने लॉन्च कर चुका है सैटेलाइट
अभी तक सबसे ज्यादा सैटेलाइट लॉन्च करने का रिकॉर्ड रूस के पास है, जिसने 2014 में एक साथ 37 सैटेलाइट पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया था। दूसरे नंबर पर अमेरिका है जिसने 2013 में एक साथ 29 सैटेलाइट पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया था।
इसरो के अभियान की सफलता पर विश्व सैटेलाइट इंडस्ट्री में आने वाले समय में भारत की साख बढ़ेगी और उसे दूसरे देशों के सैटेलाइट लॉन्च करने का ऑर्डर भी मिलेगा। 2015 के आंकड़ों के अनुसार इस समय विश्व में सैटेलाइट लॉन्चिंग का व्यापार 208 बिलियन डॉलर का है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Irrfan Khan Death Anniversary: अपनी पत्नी के लिए जीना चाहते थे इरफान, कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान शेयर की थी दिल की इच्छा
-
अरिजीत सिंह ने अपने कॉन्सर्ट के दौरान माहिरा खान से मांगी माफी, देखें सिंगर ने क्या कहा?
-
Aamir Khan Children: आमिर की सलाह नहीं सुनते उनके बच्चे, भावुक आमिर ने शेयर किया दिल का दर्द
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें तुलसी के ये उपाय, आर्थिक तंगी होगी दूर!
-
Guru Gochar 2024: 1 मई को गुरु गोचर से बनेगा कुबेर योग, जानें आपकी राशि पर इसका प्रभाव
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर करें ये उपाय, धन से भर जाएगी तिजोरी
-
Shiv Ji Ki Aarti: ऐसे करनी चाहिए भगवान शिव की आरती, हर मनोकामना होती है पूरी