/newsnation/media/post_attachments/images/2017/02/20/55-57-isro-1028_080515061615_5.jpg)
एक साथ 104 सैटेलाइट्स को स्थापित कर विश्व रिकार्ड बनाने से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) उत्साहित है। सोमवार को इसरो ने कहा कि वह अपने देश का स्पेस
स्टेशन लगाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बस एक बार इस परियोजना को सरकार की मंजूरी मिल जाए। हालांकि इस परियोजना को पूरा करने के लिए दीर्घकालिक सोच के साथ
महत्वाकांक्षी तैयारी की जरूरत होगी।
इसरो के चेयरमैन एएस किरण कुमार ने कहा,'हमारे पास अंतरिक्ष में भारत का अपना स्टेशन बनाने की पूरी क्षमता है। जिस दिन देश यह स्टेशन बनाने का फैसला कर लेगा, हम इस
परियोजना के लिए हां कह देंगे। आप बस नीति बनाकर हमें इसके लिए जरूरी धन और कुछ समय दे दीजिए।'
India capable to set up a space station. The day the country takes the decision, we will 'ok' the project: #ISRO chief #ASKiranKumar (1/2)
— Press Trust of India (@PTI_News) February 20, 2017
Just draw a policy & provide us necessary funds & time: #ISRO chief says in Indore (2/2)
— Press Trust of India (@PTI_News) February 20, 2017
कुमार ने ये बात इंदौर में राजा रमन्ना सेंटर फॉर एडवास्ंड टेक्नॉलजी के संस्थापक दिवस के दौरान कही। उन्होंने कहा, 'अब भी चर्चा होती है कि मानवयुक्त स्पेस मिशन से तुरंत
किस तरह के फायदे लिए जा सकते हैं, इसलिये देश फिलहाल अपना मन नहीं बना सका है कि इस परियोजना (स्पेस में भारत का स्टेशन) में पूंजी कब लगानी चाहिए।'
इसे भी पढ़ें: Video: ISRO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, PSLV-c37 ने कक्षा में 104 उपग्रह किए स्थापित
कुमार ने यह भी कहा कि इसरो सैटेलाइट्स प्रक्षेपण क्षेत्र में देश की क्षमता में वृद्धि के लिए उद्योग जगत के किसी समूह के साथ संयुक्त उपक्रम बनाने पर विचार कर रहा है। उन्होंने
कहा, 'भू-भाग पर नजर रखने, मौसम की स्थिति का पता लगाने और संचार सुविधाओं में इजाफे के लिए अंतरिक्ष में उपग्रहों की तादाद बढ़ाने की जरूरत है। यह तभी संभव हो
सकेगा, जब हम प्रक्षेपणों की संख्या में वृद्धि करेंगे।
HIGHLIGHTS
- इसरो प्रमुख ने कहा अंतरिक्ष में भारत का स्टेशन लगाने के लिए सक्षम
- परियोजना के लिए दीर्घकालिक सोच और महत्वकाक्षिंक परियोजना की जरूरत
- 104 सैटेलाइट्स को स्थापित पूरे विश्व में इसरो का बज रहा है डंका
Source : News Nation Bureau
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us