इरोम शर्मिला मुख्यमंत्री इबोबी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी

मणिपुर से सशस्त्र बल अधिनियम (अफ्स्पा) को हटाने की मांग को लेकर 16 वर्षो तक अनशन कर चुकीं इरोम शर्मिला ने राज्य के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ेंगी।

author-image
Abhishek Parashar
एडिट
New Update
इरोम शर्मिला मुख्यमंत्री इबोबी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी

इरोम शर्मिला (फाइल फोटो)

मणिपुर से सशस्त्र बल अधिनियम (अफ्स्पा) को हटाने की मांग को लेकर 16 वर्षो तक अनशन कर चुकीं इरोम शर्मिला ने राज्य के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ेंगी।

Advertisment

इरोम ने पिछले साल नौ अगस्त को अपना अनशन खत्म करते हुए राजनीतिक लड़ाई लड़ने का फैसला लिया था। ओकराम इबोबी सिंह लगातार तीन कार्यकाल से मुख्यमंत्री हैं और थुबल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ते रहे हैं।

इरोम ने कहा, '15 वर्षो के कार्यकाल के दौरान उन्होंने (मुख्यमंत्री) राज्य से अफ्स्पा हटाने को लेकर कुछ भी नहीं किया। तभी मैंने महसूस किया कि इसे कोई भी राजनेता नहीं हटाएगा और इसलिए मैंने चुनाव लड़ने की योजना बनाई। मैं मुख्यमंत्री बनूंगी और इस कठोर कानून को हटा दूंगी।'

वहीं इरोम के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए इबोबी ने कहा कि वह इस मामले में पूरा सच नहीं बोल रही हैं। इबोबी सिंह ने कहा कि इंफाल नगर निगम के सात विधानसभा क्षेत्रों से अफ्स्पा हटा दिया गया है और वादा किया गया है कि अगर हालात सकारात्मक रहे, तो अन्य इलाकों से भी इसे हटा दिया जाएगा।
इरोम शर्मिला ने 'पीपुल्स रिसर्जेस एंड जस्टिस अलायंस' नामक पार्टी का गठन किया है।

HIGHLIGHTS

  • इरोम शर्मिला मणिपुर के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ेंगी
  • अफ्स्पा को हटाने की मांग को लेकर 16 वर्षो तक अनशन कर चुकीं है इरोम शर्मिला

Source : News Nation Bureau

AFSPA Irom Sharmila
      
Advertisment