टेंडर मामला: रेल अधिकारियों से पूछताछ करेगी CBI, लालू हैं आरोपी

सीबीआई अधिकारी ने यह भी कहा कि बोलियों से संबंधित सभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है और उसके बाद लालू प्रसाद व उनके परिवार से इस मामले में पूछताछ की जा सकती है।

सीबीआई अधिकारी ने यह भी कहा कि बोलियों से संबंधित सभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है और उसके बाद लालू प्रसाद व उनके परिवार से इस मामले में पूछताछ की जा सकती है।

author-image
Jeevan Prakash
एडिट
New Update
टेंडर मामला: रेल अधिकारियों से पूछताछ करेगी CBI, लालू हैं आरोपी

सीबीआई रेलवे अधिकारियों से करेगी पूछताछ (फाइल फोटो)

तत्कालीन रेलमंत्री लालू प्रसाद द्वारा आईआरसीटीसी के दो होटलों को निजी कंपनी को सौंपने में हुई कथित अनियमितता की जांच कर रही सीबीआई जल्द ही रेलवे के कुछ अधिकारियों से पूछताछ कर सकती है।

Advertisment

जांच एजेंसी के अधिकारियों के अनुसार, सुजाता होटल्स को प्रदान की गई बोली से संबंधित दस्तावेजों और फाइलों को जुटा लिया गया है।

सीबीआई के एक अधिकारी ने नाम न जाहिर करने के अनुरोध के साथ शनिवार को कहा कि एजेंसी जल्द ही रेलवे के कुछ अधिकारियों से पूछताछ करेगी।

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी पुष्टि की है कि सीबीआई ने होटलों की बोलियों से संबंधित दस्तावेज उनसे ले लिए हैं।

सीबीआई अधिकारी ने यह भी कहा कि बोलियों से संबंधित सभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है और उसके बाद लालू प्रसाद व उनके परिवार से इस मामले में पूछताछ की जा सकती है।

सीबीआई ने पांच जुलाई को लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, उनके बेटे तेजस्वी प्रसाद यादव, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) के पूर्व प्रबंध निदेशक पी.के. गोयल, और लालू के विश्वासपात्र प्रेमचंद गुप्ता की पत्नी सरला गुप्ता के खिलाफ, रांची एवं पुरी में स्थित होटलों के विकास, रखरखाव और संचालन के लिए बोली सौंपने के आरोपों में आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी व आपराधिक कदाचार का एक मामला दर्ज किया था।

और पढ़ें: लालू-तेजस्वी को झटका, रेलवे टेंडर मामले में ED ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस

उसी वर्ष दोनों होटल आईआरसीटीसी को हस्तांतरित कर दिए गए थे। सीबीआई ने सात जुलाई को दिल्ली, गुरुग्राम, पटना, रांची और पुरी में 12 से अधिक स्थानों पर छापे मारे थे।

सीबीआई के अनुसार, रांची और पुरी में स्थित बीएनआर होटलों के विकास, रखरखाव और संचालन की बोली सुजाता होटल्स के पक्ष में करने के लिए उसमें धांधली की गई थी, और इसके एवज में पटना के शगुना मोड़ इलाके में कुल तीन एकड़ के 10 भूखंड हासिल किए गए थे। लालू प्रसाद उस समय 2004-09 के बीच रेल मंत्री थे।

Source : IANS

cbi railway officials IRCTC hotels tender case
Advertisment