भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर की गिरफ्तारी के बाद सहारनपुर में इंटरनेट बंद

भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ऊर्फ रावण को गिरफ्तार किए जाने के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है।

भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ऊर्फ रावण को गिरफ्तार किए जाने के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है।

author-image
Abhishek Parashar
एडिट
New Update
भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर की गिरफ्तारी के बाद सहारनपुर में इंटरनेट बंद

भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद गिरफ्तार (फाइल फोटो)

भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ऊर्फ रावण को गिरफ्तार किए जाने के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है।

Advertisment

सहारनपुर में हुई जातीय हिंसा के बाद पुलिस को चंद्रशेखर की तलाश थी। उत्तर प्रदेश एसआईटी ने उन्हें हिमाचल के डलहौजी से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारी से कुछ दिनों पहले ही चंद्रशेखऱ ने एक न्यूज एजेंसी के साथ बातचीत में आत्मसमर्पण का वादा किया था। उन्होंने कहा था कि अगर उत्तर प्रदेश पुलिस सहारनपुर हिंसा के दौरान हिरासत में लिए गए 37 निर्दोष दलितों को रिहा करती है तो वह पुलिस के समक्ष गिरफ्तारी देने के लिए तैयार हैं।

और पढ़ें: यूपी एसटीएफ ने सहारनपुर दंगे के मुख्य आरोपी चंद्रशेखर को हिमाचल से किया गिरफ्तार

चंद्रशेखर पर 12 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। चंद्रशेखर सहारनपुर हिंसा के आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर रैली कर चुके हैं। हालांकि इस रैली के दौरान उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया था।

चंद्रशेखर ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर सहारनपुर हिंसा के दोषियों को बचाने का आऱोप लगाया है। उन्होंने कहा था कि योगी सरकार के सत्ता में आने के बाद से राज्य में दलितों पर हिंसा बढ़ी है।

और पढ़ें: सहारनपुर हिंसा: भीम आर्मी नेता चंद्रशेखर ने कहा, निर्दोष दलितों को रिहा करने पर करुंगा सरेंडर

HIGHLIGHTS

  • चंद्रशेखर आजाद को गिरफ्तार किए जाने के बाद सहारनपुर में दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद
  • सहारनपुर में हुई जातीय हिंसा के बाद पुलिस को चंद्रशेखर की तलाश थी

Source : News Nation Bureau

Saharanpur Bhim Army Chief Chandrashekhar Internet services Bhim Army
      
Advertisment