logo-image

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने किया नारी शक्ति को सलाम, राहुल गांधी ने कही ये बात

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस ( International Women's Day ) : आज पूरी दुनिया महिला दिवस मना रही है. नारी शक्ति को सम्मान और उनके योगदान को सराहा जा रहा है.

Updated on: 08 Mar 2021, 11:19 AM

highlights

  • आज मनाया रहा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
  • राष्ट्रपति, PM ने किया नारी शक्ति को सलाम
  • राहुल गांधी ने भी नारी शक्ति पर ट्वीट किया

नई दिल्ली:

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस ( International Women's Day ) : महिलाओं के अदृश्य संघर्ष को सलाम करने के लिए उनके सम्मान में, उन्हें समान अधिकार और सम्मान दिलाने के उद्देश्य के साथ सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया रहा है. इस अवसर पर भारत में भी नारी शक्ति को सम्मान और उनके योगदान को सराहा जा रहा है. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (आठ मार्च) पर देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोमवार को नारी शक्ति को सलाम किया है. उन्होंने महिला सशक्तीकरण की दिशा में काम करने को सरकार के लिए सम्मान की बात बताया है.

यह भी पढ़ें: Mithun Chakrborty Interview : 18 साल की उम्र में देखा था सपना... BJP में क्यों आया, मिथुन ने दिया जवाब

महिला दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा, 'अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. हमारे देश की महिलाएं अनेक क्षेत्रों में उपलब्धियों के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं. आइए आज के दिन हम सब, महिलाओं व पुरुषों के बीच असमानता पूर्णतया समाप्त करने का सामूहिक संकल्प लें.'

इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को एक अपील भी की. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'हम सबको मिलकर यह प्रयास करना चाहिए कि हमारे जनजातीय भाई-बहनों को आधुनिक विकास में भागीदारी करने का लाभ मिले और साथ ही, उनकी जनजातीय पहचान व अस्मिता अपने सहज रूप में बनी रहे.'

यह भी पढ़ें: Assembly Elections Update: चुनाव प्रचार चरम पर, कोलकाता में आज ममता बनर्जी की पदयात्रा

उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हमारी अदम्य नारी शक्ति को सलाम. राष्ट्र की महिलाओं की अनेक उपलब्धियों पर भारत गर्व करता है. कई क्षेत्रों में महिला सशक्तीकरण को आगे बढ़ाने के लिए काम करने का अवसर मिलना हमारी सरकार के लिए सम्मान की बात है.'

वहीं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, 'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर साहस, शौर्य और समर्पण की प्रतीक नारी शक्ति को नमन करता हूं. महिला सशक्तिकरण सदैव मोदी सरकार की नीतियों का केंद्रबिंदु रहा है और ये गर्व की बात है कि आज हमारी मातृशक्ति आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है.'

यह भी पढ़ें: भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर जश्न की तैयारी, आज कमेटी की पहली बैठक 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी राष्ट्रनिर्माण में महिलाओं की भूमिका की सराहना की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार हर क्षेत्र में महिला सशक्तीकरण को लेकर प्रतिबद्ध है.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी महिला दिवस पर नारी शक्ति को सलाम किया है. उन्होंने महिला दिवस को लेकर ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, 'महिलाएं अपने दम पर इतिहास और भविष्य को बना सकती हैं. किसी को आपको रोकने न दें.'