शांति, निरस्त्रीकरण और विकास के लिए पूर्व PM मनमोहन सिंह को मिला इंदिरा गांधी पुरस्कार

देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को शांति, निरस्त्रीकरण और विकास के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को शांति, निरस्त्रीकरण और विकास के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
शांति, निरस्त्रीकरण और विकास के लिए पूर्व PM मनमोहन सिंह को मिला इंदिरा गांधी पुरस्कार

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (फोटो- inc.in)

देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को शांति, निरस्त्रीकरण और विकास के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार इंदिरा गांधी के जन्मदिन के मौके पर दिया जाता है।

Advertisment

19 नवंबर को पूर्व प्रधानंत्री इंदिरा गांधी का 100वां जन्मदिन है। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की अध्यक्षता वाली संस्था इंदिरा गांधी मेमोरिल ट्रस्ट ने शनिवार को मनमोहन सिंह को 2017 में शांति, निरस्त्रीकरण और विकास के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार प्रदान किया।

उनकी याद में स्थापित 'इंदिरा गांधी मेमोरिल ट्रस्ट' साल 1986 से 'इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार' हर साल विश्व के किसी ऐसे व्यक्ति को दिया जाता है जिसने समाज सेवा, निरस्त्रीकरण या विकास के कार्य में महत्वपूर्ण योगदान किया हो।

इस पुरस्कार के तहत 25 लाख रुपये नकद, एक ट्रॉफी और प्रशस्तिपत्र दिया जाता है।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Source : News Nation Bureau

Indira gandhi Manmohan Singh
      
Advertisment