अंतरजातीय विवाह करने वालों में संघ के लोग सबसे आगे: मोहन भागवत
भागवत ने आगे कहा कि संघ अंग्रेजी सहित किसी भी भाषा का विरोधी नहीं है लेकिन इसे उचित जगह दी जानी चाहिए।
नई दिल्ली:
अंतरजातीय विवाह को लेकर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने एक नई जानकारी साझा की है। संघ प्रमुख के मुताबिक अंतरजातीय विवाह करने वाले सबसे अधिक स्वंयसेवक हैं। उन्होंने कहा कि संघ के लोगों ने सबसे ज्यादा अंतर्जातीय विवाह किए हैं। कुरीतियों को खत्म करने के लिए समाज को बिना भेद-भाव वाली नजरों से देखना जरूरी है। अन्तर्जातीय विवाह से हिंदू समाज एकजुट रहेगा, इसलिए हम सभी हिंदुओं को संगठित करने का प्रयास कर रहे हैं, जिसमें अन्तर्जातीय विवाह एक बहुत ही निर्णायक होगा।
मोहन भागवत ने कहा, 'अंतरजातीय विवाह को लेकर सर्वे किया जाए तो संघ के लोगों का प्रतिशत सबसे अधिक होगा।'
भागवत ने कहा, 'अंतरजातीय विवाह का सबसे पहला मामाला 1942 में महाराष्ट्र में देखने को मिला था। उस दौरान वर-वधु को आशीर्वाद देने वालों की फेहरिस्त में बाबा साहब अंबेडकर और श्री गुरुजी भी थे। गुरुजी ने कहा था कि आप दोनों का विवाह केवल शारीरिक आकर्षण की वजह से नहीं हो रहा है बल्कि आप समाज के सामने समानता का एक उदाहरण पेश कर रहे हैं।'
If you do a survey of intercaste marriages in India, maybe you will find the maximum percentage of those being swayamsevaks from Sangh: RSS Chief Mohan Bhagwat in Delhi pic.twitter.com/lTeZjRxuh2
— ANI (@ANI) September 19, 2018
भागवत ने आगे कहा कि संघ अंग्रेजी सहित किसी भी भाषा का विरोधी नहीं है लेकिन इसे उचित जगह दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह किसी भारतीय भाषा का स्थान नहीं ले सकती।
संघ के तीन दिवसीय सम्मेलन के अंतिम दिन लिखित प्रश्नों का जवाब देते हुए भागवत ने कहा, 'आपको अंग्रेजी समेत किसी भी भाषा का विरोधी नहीं होना चाहिए और इसे हटाया नहीं जाना चाहिए।'
और पढ़ें- भीमा कोरेगांव मामला : अभी घर में नजरबंद रहेंगे पांचों आरोपी, गुरुवार को फिर होगी सुनवाई
उन्होंने भी कहा, 'हमारी अंग्रेजी के साथ कोई शत्रुता नहीं है। हमें कुशल अंग्रेजी वक्ताओं की ज़रूरत है।'
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Sunny Deol: कपिल के शो पर सनी देओल ने ऐसा क्या कहा...? सुनकर रो पड़े Lord बॉबी
-
Ibrahim Ali Khan Insta Debut: इब्राहिम अली खान ने मारी इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहले ही पोस्ट में किया इस ब्रांड का प्रमोशन
-
Nicole Kidman: बेहद गॉर्जियस हैं हॉलीवुड स्टार निकोल किडमैन की बेटियां, पहली बार रेड कार्पेट पर आईं नजर
धर्म-कर्म
-
Namkaran Muhurat May 2024: मई 2024 में नामकरण संस्कार के लिए ये हैं शुभ मुहूर्त, ऐसे रखें बेबी का नाम
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार चंचल मन वाले लोग होते हैं ऐसे, दोस्ती करें या नहीं?
-
Masik Janmashtami 2024: कल मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहे हैं ये 3 शुभ योग, जल्द विवाह के लिए करें ये उपाय
-
May Promotion Horoscope: मई 2024 में इन 3 राशियों को मिलेगी नौकरी में जबरदस्त तरक्की, सिंह का भी शामिल!