New Update
/newsnation/media/post_attachments/images/2016/12/14/37-mjakbarnew.jpg)
फाइल फोटो: विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर
ओमान की राजधानी मस्कट में चल रहे 5 वें इंडिया-अरब पार्टनरशिप कॉन्फ्रेंस में विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर ने कहा है कि भारत और ओमान के बीच द्विपक्षीय व्यापार दोनों देशों के बीच मजबूत संबंध की नींव है।
Advertisment
एमजे अबकर ने कॉन्फ्रेस में कहा, 'भारत कच्चे तेलों से समृद्ध खाड़ी देशों के साथ व्यापार और सामरिक संबंधों को और मजबूत करना चाहता है। हम हिंद महासागर क्षेत्र में एक दूसरे के पड़ोसी है और हमारा ये रिश्ता बाकी विश्व के लिए एक मॉडल साबित हो सकता है।'
कार्यक्रम के दौरान एमजे अकबर ने कहा, 'भारत-ओमान संबंधों पर जोर देते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच समुद्री व्यापार का इतिहास 5000 हजार साल से भी ज्यादा पुराना है और पिछले 7 दशकों में दोनों देशों के बीच ये भागीदारी और भी बढ़ी है।'
Source : News Nation Bureau
Oman
MJ Akbar
Bilateral Buisness
Indo Oman ties
bilateral partnership in Indo Oman
Gulf nation
भारत-ओमान संबंध
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us