/newsnation/media/post_attachments/images/2017/04/09/32-ins-mumbai_650x400_61491725752.jpg)
भारत-चीन ने चलाया ज्वाइंट ऑपरेशन, एडन की खाड़ी में समुद्री लुटेरों को खदेड़ा
भारत और चीन के रिश्तों में कड़वाहट के बीच एक अच्छी खबर आई है। भारत और चीन दोनों देशों की नौसेना ने मिलकर समुद्री लुटेरों को खदेड़ने के एक ज्वॉइंट ऑपरेशन को अंजाम दिया है।
रविवार को अदन की खाड़ी में एक जहाज के हाईजैक होने की खबर आई थी जिसके बाद दोनों देशों की नौसेना ने मिलकर ऑपरेशन को अंजाम दिया।
Bulk carrier OS35(Flag Tuvalu) hijacked by Pirates in Gulf of Aden. INS Mumbai &Tarkash in area diverted 2render assistance @SpokespersonMoDpic.twitter.com/z2x12bUVkm
— SpokespersonNavy (@indiannavy) April 9, 2017
रिपोर्ट्स के मुताबिक लुटेरों का अलर्ट मिलते ही भारतीय नौसेना ने आइएनएस तरकश और आइएनएस मुंबई को ऑपरेशन के लिए भेज दिया था। जिसके बाद दोनों देशों की नौसेना ने मिलकर समुद्री लुटेरों को अदन की खाड़ी से खदेड़ कर भगा दिया।
मिस्र के कॉप्टिक चर्च में धमाका, 21 लोगों की मौत
बता दें कि अदन की खाड़ी में लुटेरों का आतंक है। ऑपरेशन के दौरान चीनी सेना (पीएलए) के नेवी डिविजन से हवाई मदद मुहैया कराई गई।
Indian Navy Ships respond to Piracy Attack on Foreign
Merchant Vessel in Gulf of Aden https://t.co/1i2NlhlYS1— SpokespersonNavy (@indiannavy) April 9, 2017
जापान और साउथ चाइना सी को लेकर दोनों देशों की नेवी में मतभेद रहे हैं। जापान के हिंद महासागर में ज्वाइंट ऑपरेशन में हिस्सा लेने के कारण चीन की नेवी भारत पर आरोप लगाती रही है।
राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के कप्तान स्टीवन स्मिथ ने कहा, 'हमें थोड़ा और आक्रामक खेलना चाहिए था'
Source : News Nation Bureau