असम के जोरहाट में रनवे से फिसला इंडिगो का विमान

असम के जोरहाट में रनवे से फिसला इंडिगो का विमान

असम के जोरहाट में रनवे से फिसला इंडिगो का विमान

author-image
IANS
New Update
IndiGo File

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

असम के जोरहाट से कोलकाता जा रहा इंडिगो का एक विमान उड़ान भरने के दौरान रनवे से फिसल गया और उसके पहिए कीचड़ में फंस गए, जिससे उड़ान को रद्द करना पड़ा। एयरलाइन की ओर से शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।

Advertisment

एयरलाइन के अनुसार, यह घटना गुरुवार को उस समय हुई, जब 98 यात्रियों के साथ विमान उड़ान भर (टेक-ऑफ) रहा था।

एयरलाइन ने एक बयान में कहा, जोरहाट से कोलकाता के लिए संचालित इंडिगो की फ्लाइट 6ई-757 प्रस्थान के दौरान हवाईपट्टी पर फिसल गई। पायलट को बताया गया कि मुख्य पहियों में से एक पहिया मार्ग से सटे घास के मैदान पर आंशिक रूप से चला गया है।

पायलट ने ऐहतियात के तौर पर आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए विमान रोका और जांच के लिए कहा।

इंडिगो के बयान में कहा गया है, विमान को जांच के लिए ले जाया गया। प्रारंभिक जांच के दौरान कोई असामान्य स्थिति का पता नहीं चल सका। हालांकि ऐहतियात के तौर पर रखरखाव टीम ने गहन निरीक्षण शुरू किया और फिर उड़ान रद्द कर दी गई।

अधिकारियों ने कहा कि कोलकाता जाने वाली इंडिगो की उड़ान को कई घंटों तक जोरहाट में तकनीकी समस्या के कारण रोके जाने के बाद रद्द कर दिया गया। बयान के अनुसार, बोर्ड पर 98 यात्री थे। सभी यात्री उतर गए और सुरक्षित हैं। वे टर्मिनल बिल्डिंग में इंतजार कर रहे थे और फ्लाइट को रात लगभग 8.15 बजे रद्द कर दिया गया।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment