logo-image

क्या होगा दुनिया का सबसे पुराना INS विराट का

भारतीय नौसेना की सेवा के बाद अब आईएनएस विराट का क्या होगा इस बारे में कोई जानकारी नहीं है हालाकि इस बारे में आंध्र प्रदेश सरकार से बातचीत चल रही है क्योंकि किसी और ने इसको लेने में रुचि नहीं दिखाई।

Updated on: 22 Feb 2017, 10:39 PM

नई दिल्ली:

दुनिया का सबसे पुराना विमानवाहक पोत आईएनएस विराट रिटायर होने के बाद उसका क्या होगा यह सवाल बना हुआ है।  तीन दशक से भी ज्यादा समय तक इसने भारतीय नौसेना को अपनी सेवा दी। भारतीय नौसेना की सेवा के बाद अब आईएनएस विराट का क्या होगा इस बारे में कोई जानकारी नहीं है हालाकि इस बारे में आंध्र प्रदेश सरकार से बातचीत चल रही है क्योंकि किसी और ने इसको लेने में रुचि नहीं दिखाई।

मिली जानकारी के मुताबिक अगर आंध्र सरकार इसे म्यूजियम में बदलती है तो इस पर करीब 1000 करोड़ खर्च आएगा, लेकिन वह चाह रही है कि इसका आधा खर्च रक्षा मंत्रालय उठाए जबकि रक्षा मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि वे तकनीकी मदद और सलाह देने को तैयार हैं।

और पढ़ें: कोच्चि में आईएनएस विराट को दी गई अंतिम विदाई

आईएनएस विराट ने सबसे ज्यादा समय तक सेवा में रहने की वजह से इसका नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्डस में सामिल हो चुका है। आईएनएस विराट की बात के तो यह करीब 24 हजार टन वजनी, 743 फुट लंबीऔर 160 फुट चौड़ी है। इसकी रफ्तार करीब 52 किलोमीटर प्रतिघंटा है। आईएनएस विराट 12 मई 1987 को शामिल किया गया।

और पढ़ें: IND VS AUS TEST SERIES: विराट की बल्लेबाजी और अश्विन की फिरकी के आगे क्या टिक पाएंगे कंगारू