भारतीय संचार उपग्रह जीसेट-18 फ्रेंच गुयाना से सफलतापूर्वक लॉन्च

भारत की नवीनतम संचार सेटेलाइट जीसेट-18 को गुरुवार तड़के सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। इसे फ्रेंच गुयाना के कॉरू से प्रक्षेपण कर दिया गया।

author-image
Soumya Tiwari
एडिट
New Update
भारतीय संचार उपग्रह जीसेट-18 फ्रेंच गुयाना से सफलतापूर्वक लॉन्च

भारत की नवीनतम संचार सेटेलाइट जीसेट-18 को गुरुवार तड़के सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। इसे फ्रेंच गुयाना के कॉरू से प्रक्षेपण कर दिया गया। इसके पहले खराब मौसम के कारण बुधवार को इसे 24 घंटे के लिए टाल दिया गया था।

Advertisment

भारतीय उपग्रह जीसेट-18 को ले जाने वाले यूरोपीय एरियन 5 रॉकेट के जरिये सुबह तकरीबन 2 बजे लॉन्च किया गया। जीसेट-18 को भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने डिजायन किया है। इसका उद्देश्य भारत में संचार सेवाओं को बेहतर बनाना है।

वर्तमान में संचार सेवाओं के लिए इसरो के पास चौदह सेटेलाइटों का बेड़ा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी लॉन्च पर इसरो को बधाई दी।

इसे लॉन्चर एरियन-5 वीए-231 की मदद से लॉन्च किया गया। जीसेट -18 इसरो की 20वां उपग्रह है जिसे यूरोपियन अंतरिक्ष एजेंसी ने लॉन्च किया। इसका वजन 3,404 किलोग्राम है,सामान्य सी बैंड के लिए जीसेट 18 में 48 संचार ट्रांसपोंडर लगाए गए हैं।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि तेज हवाएं चलने के कारण प्रक्षेपण को एक दिन के लिए टाल दिया गया.' उन्होंने यह भी बताया था कि अब यह प्रक्षेपण छह अक्टूबर को भारतीय समयानुसार तड़के दो बजे होगा।

Launch gsat 18 Indian Satellite European Ariane-5
      
Advertisment