भारतीय समुद्री क्षेत्र में दिखा चीनी युद्धपोत, नौसेना रख रही है कड़ी नजर

भारत-चीन के बीच जारी सीमा विवाद के बीच हिंद महासागर क्षेत्र में चीनी जहाजों और पनडुब्बियों की गतिविधियां देखी जा रही हैं।

भारत-चीन के बीच जारी सीमा विवाद के बीच हिंद महासागर क्षेत्र में चीनी जहाजों और पनडुब्बियों की गतिविधियां देखी जा रही हैं।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
भारतीय समुद्री क्षेत्र में दिखा चीनी युद्धपोत, नौसेना रख रही है कड़ी नजर

चीनी नौसेना पोत (फाइल फोटो)

भारत-चीन के बीच जारी सीमा विवाद के बीच हिंद महासागर क्षेत्र के भारतीय जल क्षेत्र में चीनी जहाजों की गतिविधियां देखी है। चीन के इस गतिविधि के ऊपर भारतीय नौसना करीब से नजर रख रही है। नौसेना पूरी तरह से अलर्ट भी है।

Advertisment

बताया जा रहा है कि पिछले दो महीनों में भारत के नेवल सैटलाइट रुकमिनी (जीसैट-7) के जरिए भारतीय समुद्री सीमा में 13 चीनी नौसेना पोतों को घूमते देखा गया है।

सूत्रों के मुताबिक अधिकांस इनमें से लुयांग-3 भी शामिल है जो मिसाइलों को नष्ट करने की क्षमता रखता है। साथ ही युआन क्लास की एक पनडुब्बी भी भारतीय सीमा क्षेत्र में देखी गई है।

बताया जा रहा है कि दिसंबर 2013 से लेकर अभी तक चीन कभी परमाणु पनडुब्बी तो कभी डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बी को इस क्षेत्र में तैनात करता रहा है।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Source : News Nation Bureau

Indian Ocean china INDIA Doklam
      
Advertisment