/newsnation/media/post_attachments/images/2016/12/02/14-Chineseships.jpg)
फाइल फोटो
चीन हिंद महासागर में बुरी नजर डाल रहा है। जिसपर भारत की नजर बनी हुई है। भारतीय नौसेना ने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र में चीनी पनडुब्बियों और युद्धपोतों की मूवमेंट हुई है जिसपर उसकी नजर है।
नौसेना प्रमुख सुनील लांबा ने नौसेना दिवस के मौके पर कहा, 'हिंद महासागर क्षेत्र में चीनी परमाणु पनडुब्बियां की तैनाती की गई थी और कराची में रुकी थी। इस गतिविधि पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं।'
उन्होंने कहा, 'भारतीय नौसेना सभी तरह की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार है।'
We have been monitoring Chinese submarines in the Indian Ocean; Indian Navy is ready to meet all challenges: Navy Chief Sunil Lanba pic.twitter.com/w5WB5z82gl
— ANI (@ANI_news) December 2, 2016
लांबा ने कहा, 'एयरक्राफ्ट और जहाज की मदद से हिंद महासागर में निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने 2012 से इस इलाके में पनडुब्बियों की तैनाती शुरू की है।'
नौसेना प्रमुख ने पाकिस्तान के दावे को भी खारिज किया है जिसमें उसने पाकिस्तान में भारतीय पनडुब्बी जाने की बात कही थी।
और पढ़ें: चीन-पाक सीमा के पास बनाई जाएगी रणनीतिक रेल लाइनें
और पढ़ें: बौद्ध धर्म गुरु करमापा के अरुणाचल दौरे से भड़क सकता है चीन
HIGHLIGHTS
- चीनी पनडुब्बियों ने हिंद महासागर में बढ़ाई थी हलचल
- भारतीय नौसेना प्रमुख सुनील लांबा ने कहा, हम सभी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं
- भारत ने पाक के दावे को भी किया खारिज, कहा सीमा पार पनडुब्बी जाने की बात गलत
Source : News Nation Bureau