इसी तस्वीर को दिखाकर पाकिस्तान ने किया दावा
पाकिस्तान ने एक बार फिर झूठ बोला है। उसने कहा है कि पाकिस्तानी जलसीमा में घुस रहे भारतीय पनडुब्बी रोक दिया। वहीं नौसेना ने इसे खारिज किया है। नौसेना ने कहा, 'भारतीय नौसेना इस खबर को सरासर झूठ करार देती है, और इस घटना से इंकार करती है।'
इससे पहले पाकिस्तानी नौसेना ने एक ट्वीट में भारतीय पनडुब्बी की फोटो डालकर यह दावा किया था कि पाकिस्तान की समुद्री सीमा के दक्षिण में एक भारतीय पनडुब्बी ने प्रवेश करने की कोशिश की, लेकिन पाकिस्तानी नौसेना ने उसे भगा दिया।
वहीं पाकिस्तानी मीडिया ने एक वीडियो भी दिखाया है जिसमें परमाणु हथियार से लैस पनडुब्बी की मौजूदगी का दावा किया गया है।
Categorically deny Pak media report that Indian Submarine was detected by Pak Navy & blocked from entering Pakistani waters: Indian Navy
— ANI (@ANI_news) November 18, 2016
Pak Navy proved its vigilance & competence by detecting/blocking Indian S/M from entering in Pakistani waters - 3https://t.co/lBKk04S0n7pic.twitter.com/shZksUUlqz
— Pakistan Navy (@PakistanNavyNHQ) November 18, 2016
पाकिस्तान इसी तरह का झूठा दावा करता रहता है। पिछले दिनों पाक सेना प्रमुख राहिल शरीफ ने दावा किया था कि 14 नवंबर को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में 11 भारतीय सैनिक मारे गए। हालांकि भारत ने इसे खारिज कर दिया था।
और पढ़ें: भारत के 11 जवानों के मारे जाने के पाक सेना प्रमुख राहिल शरीफ के दावे को भारत ने किया खारिज
और पढ़ें: पाकिस्तान को डर, CPEC के जरिए भारत के साथ व्यापार कर सकता है चीन
HIGHLIGHTS
- पाकिस्तान बोल रहा झूठ, कहा- सीमा में घुस आए थे पनडुब्बी
- भारतीय नौसेना इस खबर को सरासर झूठ करार देती है: नौसेना
- पाक ने पिछले दिनों भारतीय जवानों के मारे जाने के बारे में भी बोला था झूठ
Source : News Nation Bureau