नौसेना चीफ ने कहा, ग्वादर में चीनी युद्धपोतों का दिखना चिंता का विषय
भारतीय नौसेना प्रमुख ने कहा कि अगर चीनी सेना का युद्धपोत बलूचिस्तान से सटे बंदरगाह पर देखे जाते हैं तो यह भारत के लिए चिंता का विषय होगा।
नई दिल्ली:
भारतीय नौसेना प्रमुख सुनील लांबा ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान से सटे बंदरगाह पर चीनी सेना के युद्धपोतों की उपस्थिति को लेकर चिंता जाहिर की है।
भारतीय नौसेना प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान से सटे बंदरगाह पर चीनी सेना के युद्धपोतों का देखा जाना भारत की सुरक्षा के लिए ठीक नहीं है।
उन्होंने कहा कि भारत के दृष्टिकोण से ये चिंता का विषय है।
मीडिया से बताचीत के दौरान लांबा ने कहा, 'आने वाले समय में अगर चीनी सेना का युद्धपोत ग्वादर में नजर आता है तो यह भारत के लिए चिंता का विषय होगा और हमे इस बारे में आगे विचार करना पड़ेगा।'
सुनील लांबा ने कहा कि चीन की कई कंपनियों ने ग्वादर में अपना निवेश किया है। उन्होंने कहा कि ग्वादर एक व्यावसायिक बंदरगाह है जो कि चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर का हिस्सा है।
लांबा ने यह भी बताया कि चीनी सेना के आठ युद्धपोत इस समय हिंद महासागर में तैनात है।
लांबा ने कहा, 'चीनी नौसेना ने 2013 में इन पनडुब्बियों की तैनाती शुरू कर दी थी। इस जल क्षेत्र में दो पनडुब्बियां तैनात रहते हैं जो जो हर तीन महीने में बदल जाती है।'
बता दें कि चीन ने इन युद्धपोतों को साल 2008 से ही तैनात करना शुरू कर दिया था।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Nitesh Tiwari Ramayana: राम अवतार में नजर आए रणबीर कपूर, सीता मां बनीं सई पल्लवी, फिल्म के सेट से लीक हुईं तस्वीरें
-
Yodha OTT Release: सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर रिलीज होगी योद्धा, सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस हुए एक्साइटेड
-
'हेड ऑफ स्टेट' के सेट पर 'चीफ ट्रबलमेकर' बनीं प्रियंका की लाड़ली,शेयर किया मालती का आईडी कार्ड
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी