पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त को गुरुद्वारा जाने से रोका, पहले मिली थी अनुमति

पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया को गुरुद्वारा जाने से रोक दिया गया। पहले बिसारिया को वहां जाने की अनुमति दे दी गई थी लेकिन बाद में रोक दिया गया है।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
Article 370 पर ऐतिहासिक फैसले के बाद पाकिस्तान ने भारतीय राजदूत को तलब किया

पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया (फोटो- IANS)

पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया को गुरुद्वारा जाने से रोक दिया गया। पहले बिसारिया को वहां जाने की अनुमति दे दी गई थी लेकिन बाद में रोक दिया गया है।

Advertisment

सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान के हसन अब्दाल में पंजा साहिब गुरुद्वारा जाने की अनुमति पहले उन्हें मिल गई थी। इससे पहले भी कई बार पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त को गुरुद्वारा जाने से रोका जा चुका है।

इससे पहले अप्रैल महीन में भारतीय उच्चायुक्त को वैशाखी मनाने पाकिस्तान गए भारतीय सिख श्रद्धालुओं से मिलने से रोक दिया था। तब भारत ने पाकिस्तान की इस हरकत पर कड़ी आपत्ति जताई थी।

इतना ही नहीं इसी साल भारतीय दूतावास की एक टीम को भी गुरुद्वारा जाने से रोक दिया गया था। इस टीम को गुरुद्वारे में सिख तीर्थयात्रियों के एक जत्थे से मिलना था।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Source : News Nation Bureau

pakistan Indian High Commissioner INDIA Ajay Bisaria
      
Advertisment