New Update
भारतीय सेना ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से हेलिकॉप्टर और प्लेनों से रेस्क्यू किया (Getty Images)
0
By clicking the button, I accept the Terms of Use of the service and its Privacy Policy, as well as consent to the processing of personal data.
Don’t have an account? Signup
एक चक्रवाती तूफान के आने से पहले अंडमान एवं निकोबार आपदा प्रबंधन के आग्रह पर निकासी अभियान शुरू किया गया था।
भारतीय सेना ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से हेलिकॉप्टर और प्लेनों से रेस्क्यू किया (Getty Images)
अंडमान निकोबार द्वीप समूहों के हेवेलॉक और नील द्वीपों में फंसे 12 विदेशी समेत सभी 2376 पर्यटकों को सुरक्षित पोर्ट ब्लेयर ले आया गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक चक्रवाती तूफान के आने से पहले अंडमान एवं निकोबार आपदा प्रबंधन के आग्रह पर निकासी अभियान शुरू किया गया था। चक्रवाती तूफान के पोर्ट ब्लेयर से 36 किलोमीटर दूर हेवेलॉक द्वीप से टकराने की आशंका थी।
भारतीय नौ सेना के छह जहाज, भारतीय तटरक्षक के दो जहाज और भारतीय वायु सेना के तीन एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टरों ने बचाव अभियान को अंजाम दिया।
अभियान में भाग लेने वाले भरतीय नौसेना के छह जहाजों में करमुख, कुंभीर, बित्रा, बरातंग, एलसीयू 27 और एलसीयू 38 शामिल थे।
भारतीय वायु सेना के तीन हेलीकॉप्टरों ने हेवेलॉक से 11 और नील द्वीप से 3 उड़ानें भरीं।
Source : IANS