भारतीय सेना के युद्ध कौशल और बहादुरी का लोहा पूरी दुनिया मानती है। भारतीय सेना इसे साबित भी करती रही है। भारतीय सेना की गोरखा राइफल्स की एक टीम ने दुनिया की सबसे मुश्किल पेट्रोलिंग एक्सरसाइज में गोल्ड मेडल जीता है। टीम 2/8 गोरखा ने ये मेडल जीता है। भारतीय टीम की इस उपलब्धि में रखे गए एक सम्मान समारोह का ब्रिटेन की सेना ने एक वीडियो बनाकर ट्वीट किया है।
वीडियो में 8 गोरखा राइफल्स की दूसरी बटालियन के आठ सैनिकों को दिया गया है।
क्या है कैम्बियन पेट्रोलिंग-
दरअसल कैम्ब्रियन पेट्रोलिंग वेल्स की कैम्बियन पहाड़ियों में हर साल होने वाली अन्तरराष्ट्रीय मिलिट्री पेट्रोलिंग अभ्यास है। इसे आधुनिक सैनिकों के सामना करने के लिए सबसे कठिन अभ्यास माना जाता है।
दुनिया की सबसे ज्यादा मुश्किल पेट्रोलिंग-
दुनिया भर की कई देशों की सेना के सैनिक इस अभ्यास में भाग लेते हैं। अभ्यास में कैम्बियन पहाड़ियों करीब 55 किमी. की सांप सी घुमावदार पगडंडियों पर पेट्रोलिंग करनी होती है। अभ्यास में सैनिकों को कई टास्क भी दिए जाते हैं जिन्हें सैनिकों को पूरा करना पड़ता है। इस पूरी पेट्रोलिंग को 48 घंटों में पूरा करना होता है। इसके साथ ही टीमों को कई किलो का सामान लेकर पेट्रोलिंग करनी पड़ती है।
HIGHLIGHTS
- दुनिया की सबसे ज्यादा मुश्किल पेट्रोलिंग है कैम्बियन के पहाड़ों की पेट्रोलिंग
- भारतीय सेना की 8 गोरखा राइफल्स की दूसरी बटालियन के आठ सैनिकों को मिला गोल्ड मेडल
- कैम्बियन पहाड़ियों करीब 55 किमी. की सांप सी घुमावदार पगडंडियों पर पेट्रोलिंग
- कई देशों की सेना के सैनिक लेते हैं हिस्सा