ब्रिटेन की एक महिला से छेड़खानी के आरोप में एक भारतीय युवक को तीन महीने जेल की सजा सुनाई गई है। इस बारे में मीडिया को गुरुवार को खबर जारी की गई।
लोक अभियोजन दस्तावेजों के मुताबिक, व्यक्ति ने 35 वर्षीय महिला पर तब हमला कर दिया, जब वह उस महिला के घर किराने का सामान पहुंचाने गया था।
खलीज टाइम्स के अनुसार, भारतीय युवक को कोर्ट ऑफ फर्स्ट इंस्टांस के समक्ष अपने को बेगुनाह होने की दलील दी। महिला ने अपनी शिकायत में कहा, 'जब सामान देने वह युवक पहुंचा तो मैंने उसे अपने घर के बागीचे में घुसने दिया। मैंने उसे पैसे दिए और सामान वाले थैलों को ले लिया लेकिन अचानक उसने मुझ पर छलांग लगा दी। वह मुझे जबरन छूने की कोशिश करने लगा।'
महिला ने कहा कि उसने उसे पुलिस कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद वह भाग गया। बाद में उस महिला ने अपने पति को इसकी सूचना दी और पुलिस को फोन किया।
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपी युवक ने कहा कि उस महिला ने उसे अपने साथ शराब पीने का निमंत्रण दिया। उसने दावा किया कि जब उसने यह निमंत्रण स्वीकार नहीं किया तो उस महिला ने कहानी गढ़ी कि उसने उसके साथ यौन-दुर्व्यवहार किया गया।
अदालत ने आदेश दिया है कि जब उस भारतीय युवक की सजा पूरी हो जाएगी तो उसे देश से निर्वासित कर भारत भेज दिया जाएगा। वह इस फैसले के खिलाफ 15 दिनों के अंदर अपील दायर कर सकता है।
Source : IANS