भूख की सूची में भारत का स्थान 100वां, बांग्लादेश और नेपाल से भी पीछे
पिछले वर्ष भारत भूख के सूचकांक में 97वें स्थान पर था।
नई दिल्ली:
एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में भूख एक गंभीर समस्या है और 119 देशों के वैश्विक भूख सूचकांक में भारत 100वें पायदान पर है।
खुद को संपन्न और विकास की पटरी पर सरपट भागने बताने वाला भारत नेपाल, उत्तर कोरिया और बांग्लादेश जैसे देशों से भी पीछे है। हालांकि भारत पाकिस्तान से ज़रूर आगे हैं।
इंटरनेशनल फूड पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईएफपीआरआई) ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि बच्चों में कुपोषण की उच्च दर से देश में भूख का स्तर इतना गंभीर है और सामाजिक क्षेत्र को इसके प्रति मजबूत प्रतिबद्धता दिखाने की जरूरत है।
पिछले वर्ष भारत इस सूचकांक में 97वें स्थान पर था।
आईएफपीआरआई ने एक बयान में कहा, '119 देशों में भारत 100वें स्थान पर है और समूचे एशिया में सिर्फ अफगानिस्तान और पाकिस्तान उससे पीछे हैं।'
उन्होंने कहा, ''31.4 के साथ भारत का 2017 का जीएचआई (वैश्विक भूख सूचकांक) अंक ऊंचाई की तरह है और 'गंभीर' श्रेणी में है। यह उन मुख्य कारकों में से एक है जिसकी वजह से दक्षिण एशिया इस साल जीएचआई में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रों में से एक है।''
'न्यू इंडिया' बनाने में राज्यपाल निभा सकते हैं अहम भुमिका: राष्ट्रपति
इस रिपोर्ट में दुनिया भर के 119 देशों के आंकड़ों में भारी अंतर हैं। 9.9 अंक या इससे कम अंक कम भूख को दर्शाते हैं जबकि 35.0 और 49.9 अंक भूख की खतरनाक स्थिति को दर्शाते हैं जबकि 20-34.9 अंक का अर्थ यह हुआ कि भूख की समस्या बेहद 'गंभीर' है।
वेल्ट हंगर हिल्फे की कंट्री डायरेक्टर (भारत) निवेदिता वाष्र्णेय का कहना है, 'जीएचआई आंकड़ा गंभीर श्रेणी में है और यह स्पष्ट है कि जीडीपी की ऊंची वृद्धि दर देश में लोगों को खाद्य और पोषण सुरक्षा की गारंटी नहीं दे सकती है।'
रिपोर्ट के मुताबिक भारत चीन (29), नेपाल (72), म्यामां (77), श्रीलंका (84) और बांग्लादेश (88) से भी पीछे है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान इस सूची में क्रमश: 106वें और 107वें स्थान पर हैं।
जापान बुलेट ट्रेन बनाने वाली कंपनी क्वालिटी टेस्ट में फेल, भारत पर होगा असर
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Nitesh Tiwari Ramayana: राम अवतार में नजर आए रणबीर कपूर, सीता मां बनीं सई पल्लवी, फिल्म के सेट से लीक हुईं तस्वीरें
-
Yodha OTT Release: सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर रिलीज होगी योद्धा, सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस हुए एक्साइटेड
-
'हेड ऑफ स्टेट' के सेट पर 'चीफ ट्रबलमेकर' बनीं प्रियंका की लाड़ली,शेयर किया मालती का आईडी कार्ड
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी