भारत विश्व का छठा सबसे अमीर देश, 8,230 अरब डॉलर कुल संपत्ति, देखिए टॉप-10 अमीर देशों की सूची
भारत विश्व का छठा सबसे अमीर देश बन गया है जिसकी कुल संपत्ति 8,230 अरब अमेरिकी डॉलर है। वहीं इस सूची में अमेरिका पहले नंबर पर है।
highlights
- अमेरिका 62,584 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पहले नंबर पर
- विश्व में करीब 1.52 करोड़ ऐसे लोग हैं जिनकी संपत्ति 10 लाख डॉलर से अधिक
- भारत 8,230 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ छठा अमीर देश
नई दिल्ली:
भारत विश्व का छठा सबसे अमीर देश बन गया है जिसकी कुल संपत्ति 8,230 अरब अमेरिकी डॉलर है। वहीं इस सूची में अमेरिका पहले नंबर पर है।
अफ्रएशिया बैंक ग्लोबल वेल्थ माइग्रेशन रिव्यू के अनुसार अमेरिका 62,584 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पहले नंबर पर, वहीं चीन 24,803 अरब डॉलर के साथ दूसरे और जापान 19,522 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे नंबर पर है।
कुल संपत्ति सभी देशों में रहने वाले हर व्यक्ति की निजी संपत्ति है जिसमें उनकी सभी संपत्तियां (प्रॉपर्टी, कैश, शेयर, व्यवसाय शामिल हैं।) हालांकि इसमें सरकारी राशि को बाहर किया गया है। बड़े देशों की कुल संपत्ति ज्यादा संख्या के कारण ज्यादा है।
शीर्ष-10 संपत्ति वाले देशों की सूची में यूनाईटेड किंगडम (9,919 अरब डॉलर), जर्मनी (9,660 अरब डॉलर), भारत (8,230 अरब डॉलर), ऑस्ट्रेलिया (6,142 अरब डॉलर), कनाडा (6,393 अरब डॉलर), फ्रांस (6,649 अरब डॉलर) और इटली (4,276 अरब डॉलर) है।
भारत में संपत्ति बनाने में महत्वपूर्ण कारक उद्योगपतियों की अधिक संख्या, अच्छी शिक्षा व्यवस्था, सूचना प्रौद्योगिकी का मजबूत परिदृश्य, बिजनेस आउटसोर्सिंग, रियल एस्टेट, हेल्थकेयर और मीडिया सेक्टर रहने वाले हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, अगले 10 सालों में इन क्षेत्रों में संपत्ति का इजाफा 200 गुना होने वाला है।
आने वाले दशक में चीन 2027 तक 69,449 अरब डॉलर की संपत्ति बना लेगा वहीं अमेरिका की कुल संपत्ति 75,101 अरब डॉलर रहने की संभावना है।
वैश्विक स्तर पर देखा जाय तो कुल निजी संपत्ति 215 ट्रिलियन डॉलर है और विश्व में करीब 1.52 करोड़ ऐसे लोग हैं जिनकी संपत्ति 10 लाख डॉलर से अधिक है।
बता दें कि अगले 10 सालों में ऑस्ट्रेलिया कुल संपत्ति के मामले में कनाडा को पीछे छोड़ सकता है और यूनाइटेड किंगडम और जर्मनी के करीब पहुंच सकता है। जर्मनी और यूके 2017 तक चौथे सबसे अमीर देश बन सकते हैं।
अगले दशक तक वैश्विर संपत्ति में 50 फीसदी बढ़ोतरी की संभावना है यानि 2027 तक विश्व की कुल संपत्ति 321 ट्रिलियन डॉलर हो जाएगी।
रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका, भारत, वियतनाम, चीन, मॉरीशस जैसे देशों में संपत्ति बाजारों के तेजी से बढ़ने की संभावना है।
और पढ़ें: आपकी जेब के लिए बुरी खबर, 4 रुपये तक बढ़ सकते हैं पेट्रोल, डीजल के दाम
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Weekly Horoscope 29th April to 5th May 2024: सभी 12 राशियों के लिए नया सप्ताह कैसा रहेगा? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Puja Time in Sanatan Dharma: सनातन धर्म के अनुसार ये है पूजा का सही समय, 99% लोग करते हैं गलत
-
Weekly Horoscope: इन राशियों के लिए शुभ नहीं है ये सप्ताह, एक साथ आ सकती हैं कई मुसीबतें