अंतरराष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन ट्रांसपैरंसी इंटरनैशनल ने भ्रष्ट्राचार को लेकर ताजा रिपोर्ट जारी किया है। इस रिपोर्ट में भारत को 81वां स्थान पर रखा गया है। पिछले साल भारत का स्थान 79वां था।
भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकारों को एक सशक्त संदेश देने के उद्देश्य से 1995 में शुरू किए गए इस सूचकांक में 180 देशों की स्थित का आकलन किया गया है। यह रिपोर्ट कारोबारियों और विशेषज्ञों के आकलन और अनुभवों पर आधार पर बनाया जाता है।
रिपोर्ट को कई कसौटियों पर कसा जाता है। जिसमें पत्रकारों, कार्यकर्ताओं और विपक्षी नेताओं के लिए काम की आजादी जैसी बातों को भी शामिल किया जाता है।
रिपोर्ट में सबसे कम अंक सबसे अधिक भ्रष्टाचार में लिप्त होने का संकेत माना जाता है। इस बार की सूची में भारत को 40 अंक मिले हैं। पिछले साल भी भारत को इतने ही अंक मिले थे।
2015 के बाद स्थिति में सुधार हुआ है उस समय भारत को 38 अंक दिए गए थे।
सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Source : News Nation Bureau