चीन इस कार्यक्रम के जरिए भारत की 'पहेली' को समझने की करेगा कोशिश

भारत ने चीन में खुद को लेकर बेहतर समझ विकसित करने के लिए 'भारत को समझिए' कार्यक्रम शुरू करने की योजना बनाई है।

भारत ने चीन में खुद को लेकर बेहतर समझ विकसित करने के लिए 'भारत को समझिए' कार्यक्रम शुरू करने की योजना बनाई है।

author-image
nitu pandey
एडिट
New Update
चीन इस कार्यक्रम के जरिए भारत की 'पहेली' को समझने की करेगा कोशिश

भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के अध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे (IANS)

भारत ने चीन में खुद को लेकर बेहतर समझ विकसित करने के लिए 'भारत को समझिए' कार्यक्रम शुरू करने की योजना बनाई है। एक-दूसरे के पड़ोसी होने के बावजूद भारत और चीन के लोगों का आपसी संपर्क और इनमें सांस्कृतिक आदान-प्रदान काफी कम है।

Advertisment

भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के अध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे ने कहा कि बॉलीवुड फिल्मों को देखने और वेबसाइटों में पढ़ने से कोई भारत को केवल सतही तौर पर ही जान सकता है।

विनय दर्शनशास्त्र की विश्व कांग्रेस में शामिल होने के लिए बीजिंग पहुंचे।

और पढ़ें : स्वतंत्रता दिवस समारोह में बोले CJI, संस्थाओं को तोड़ना आसान लेकिन चलाना मुश्किल

सहस्रबुद्धे ने कहा, 'भारत को केवल किताब पढ़कर और वेबसाइट में पढ़कर नहीं जाना जा सकता है। भारत एक अनुभव है।'

उन्होंने कहा, 'चीन जैसे बड़े देशों में हम 'भारत को समझिए' जैसे कार्यक्रम चलाने की कोशिश कर रहे हैं जो कि संरचनात्मक कार्यक्रम होगा।'

राज्यसभा सांसद ने कहा कि बाहर के लोगों के लिए यह एक 'पहेली' की तरह है कि भारत में विविधता और आर्थिक असमानता के बावजूद भी लोग कैसे एक साथ समन्वय से रहते हैं।

उन्होंने कहा, 'हम इस कार्यक्रम के जरिए भारत के विचार के रहस्य से पर्दा उठाना चाहते हैं।'

उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में भारतीय सांस्कृतिक केंद्रों के नाम स्वामी विवेकानंद के नाम पर नहीं थे। मंगलवार को बीजिंग में भारतीय दूतावास के सांस्कृतिक केंद्र का नाम स्वामी विवकानंद के नाम पर रखा गया।

पूरे विश्व में 37 भारतीय सांस्कृतिक केंद्र हैं।

 और पढ़ें : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति कोविंद ने शहीदों को किया याद, अमर ज्योति पर दी श्रद्धांजलि

Source : IANS

INDIA china swami vivekananda mp vinay sahasrabuddhe
      
Advertisment