भारत और इटली के बीच मजबूत आर्थिक संबंध: पाओलो जेंटिलोनी

भारत के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर आए इटली के प्रधानमंत्री पाओलो जेंटिलोनी ने सोमवार को कहा कि दोनों देशों के बीच मजबूत आर्थिक संबंध हैं।

भारत के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर आए इटली के प्रधानमंत्री पाओलो जेंटिलोनी ने सोमवार को कहा कि दोनों देशों के बीच मजबूत आर्थिक संबंध हैं।

author-image
saketanand gyan
एडिट
New Update
भारत और इटली के बीच मजबूत आर्थिक संबंध: पाओलो जेंटिलोनी

इटली के प्रधानमंत्री पाओलो जेंटिलोनी और नरेंद्र मोदी (फोटो: ट्विटर)

भारत के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर आए इटली के प्रधानमंत्री पाओलो जेंटिलोनी ने सोमवार को कहा कि दोनों देशों के बीच मजबूत आर्थिक संबंध हैं।

Advertisment

राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आधिकारिक स्वागत मिलने के बाद जेंटिलोनी ने ये भी कहा कि दोनों देशों के एक समान हित हैं और दोनों आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं।

इटली के प्रधानमंत्री पाओलो जेंटिलोनी ने कहा, 'हमारे बीच मजबूत आर्थिक संबंध हैं, इसे और अधिक मजबूत बनाने का यह महान अवसर है। वैश्विक पटल पर हमारी एक समान अभिरुचियां हैं। भारत में सुधारात्मक कार्यक्रम चल रहे हैं और यह इटली के व्यवसायिक समुदाय के लिए बड़ा अवसर है। हमारे पास इटली में भारतीय कंपनियों के अच्छे निवेश हैं।'

जेंटिलोनी ने कहा कि भारत और इटली दोनों आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहे हैं और दोनों देश जलवायु परिवर्तन के खिलाफ प्रतिबद्ध हैं।

साथ ही इटली के प्रधानमंत्री ने कहा, 'हमने प्रवासन संबंधी समस्याओं पर लड़ने, अर्थव्यवस्था-व्यापार और वैश्विक संबंधों पर अपने विचार साझा किए। हमारा एक समान लक्ष्य लोकतंत्र है। इसलिए, मैं भारत दौरे से काफी खुश हूं। मैं आशा करता हूं कि यह दौरा हमारे संबंधों को पुनर्स्थापित करने और मेरे प्रधानमंत्री मोदी के साथ व्यक्तगत संबंध के लिए बड़ा अवसर होगा।'

पाओलो जेंटिलोनी भारत के विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिलकर प्रतिनिधि स्तर की वार्ता भी किया, जिसके बाद दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।

दो दिनों के दौरे के दौरान इतालवी प्रधानमंत्री राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा पाओलो जेंटिलोनी भारतीय और इटली के सीईओ से भी मिलेंगे।

इससे पहले पाओलो जेंटिलोनी ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी दिया।

और पढ़ें: अलगाववादियों की धमकी के बीच SC में आज होगी 35A पर सुनवाई

HIGHLIGHTS

  • जेंटिलोनी ने कहा कि भारत और इटली आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहे हैं और दोनों देश जलवायु परिवर्तन के खिलाफ प्रतिबद्ध हैं
  • पाओलो जेंटिलोनी भारत के विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिलकर प्रतिनिधि स्तर की वार्ता भी की

Source : News Nation Bureau

Narendra Modi Terrorism Italy india italy italy pm visit Paolo Gentiloni italian pm india italy relation
      
Advertisment