कोरोना वायरस (Corona Virus) को धोबिया पछाड़ दे रहा भारत (India), ये आंकड़े तो यही कहते हैं

कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण के बीच मोदी सरकार (Modi Sarkar) द्वारा लॉकडाउन (Lockdown) के ऐलान के अच्‍छे नतीजे आने लगे हैं. लॉकडाउन से कोरोना वायरस (Coronavirus) की चेन टूट रही है और देश में कोरोना का डबलिंग रेट घटा है.

कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण के बीच मोदी सरकार (Modi Sarkar) द्वारा लॉकडाउन (Lockdown) के ऐलान के अच्‍छे नतीजे आने लगे हैं. लॉकडाउन से कोरोना वायरस (Coronavirus) की चेन टूट रही है और देश में कोरोना का डबलिंग रेट घटा है.

author-image
Sunil Mishra
एडिट
New Update
Corona Virus

कोरोना वायरस को धोबिया पछाड़ दे रहा भारत, ये आंकड़े तो यही कहते हैं( Photo Credit : IANS)

कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच मोदी सरकार द्वारा लॉकडाउन के ऐलान के अच्‍छे नतीजे आने लगे हैं. लॉकडाउन से कोरोना वायरस की चेन टूट रही है और देश में कोरोना का डबलिंग रेट घटा है. टेस्टिंग की तेजी के बावजूद केस कम आ रहे हैं. सबसे अच्‍छी बात यह है कि संक्रमित मरीजों के ठीक होने की दर बढ़ी है और कोरोना से रिकवरी रेट अब 19.89% तक जा पहुंचा है. 90-95 फीसदी लोग खुद ठीक हो रहे हैं. 78 जिलों में 14 दिन से कोई नया केस नहीं सामने आया है तो गोवा, मणिपुर, त्रिपुरा पूरी तरह कोरोना मुक्त हो गए हैं. दुनिया के दूसरे देशों के मुकाबले भारत की स्थिति काफी बेहतर है. दिल्ली में 32 फीसदी मरीज ठीक हो चुके हैं. भारत से बेहतर दुनिया भर में केवल दक्षिण कोरिया ही है.

Advertisment

यह भी पढ़ें : Tablighi Jamaat Case: जमात सहित 11 बैंक अकाउंटों की जांच कर रहा प्रवर्तन निदेशालय

10 बड़ी बातें 

  • देश में कोरोना मरीज़ों की संख्या 22,000 के करीब
  • कोरोना से अब तक 686+ लोगों की मौत
  • महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या 6,400 से ज्यादा
  • मुंबई में कोरोना से अब तक 161+ लोगों की मौत
  • दिल्ली में 1518+ एक्टिव केस, 32% मरीज़ ठीक
  • दिल्ली के जहांगीरपुरी और शाहदरा में 49 नए मरीज़ मिले
  • यूपी में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1500 के पार
  • इंदौर में कोरोना से अब तक 53+ लोगों की मौत
  • 78 जिलों में 14 दिन से कोरोना का नया केस नहीं
  • त्रिपुरा कोरोना संक्रमण से मुक्त घोषित किया गया

यह भी पढ़ें : मोदी सरकार के बाद अब दिल्‍ली सरकार ने भी डॉक्टरों-मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा को लिए ये बड़े फैसले

तारीख के हिसाब से ठीक हो रहे मरीजों के आंकड़े
15 अप्रैल             183
16 अप्रैल             260
17 अप्रैल             243
18 अप्रैल             239
19 अप्रैल             316
20 अप्रैल             705
21 अप्रैल             418
22 अप्रैल             618
23 अप्रैल             388

यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फेसबुक पर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने

किस तारीख को कितनी मौतें कोरोना से हुईं
15 अप्रैल              33
16 अप्रैल              33
17 अप्रैल              30
18 अप्रैल              37
19 अप्रैल              40
20 अप्रैल              33
21 अप्रैल              53
22 अप्रैल              37
23 अप्रैल              41

Source : News Nation Bureau

INDIA covid-19 corona-virus coronavirus lockdown Modi Sarkar
      
Advertisment