अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का चीन को करारा झटका, वासेनर ग्रुप में हुआ शामिल, सुषमा ने कहा- 'थैंक्स'

इस ग्रुप की खास बात यह है कि इसमें ज्यादातर वही देश शामिल हैं जो एनएसजी के सदस्य हैं।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का चीन को करारा झटका, वासेनर ग्रुप में हुआ शामिल, सुषमा ने कहा- 'थैंक्स'

केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (फोटो- IANS)

भारत, चीन को झटका देते हुए नई रणनीति के साथ वासेनर अरेंजमेंट ग्रुप में शामिल हो गया है। इस बात की जानकारी केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर दी है।

Advertisment

अपने ट्विटर हैंडल के जरिए सुषमा स्वराज ने कहा, 'भारत वासेनर अरेंजमेंट ग्रुप में शामिल हो गया है। वासेनर अरेंजमेंट ग्रुप देशों की बैठक वियना में आयोजित हुई थी।'

बैठक दो दिनो तक चली। सुषमा ने उन सभी 41 देशों को 'शुक्रिया कहा जिसने इस ग्रुप में शामिल होने के लिए भारत का समर्थन किया था।'

केंद्रीय विदेश मंत्री ने कहा, 'यह दूसरी दफा है जब भारत ने कूटनीतिक सफलता हासिल की है। इससे पहले हमारा देश जून 2016 में मिसाइल तकनीक नियंत्रण व्यवस्था (एमटीसीआर) देशों के ग्रुप में शामिल हुआ था।'

भारत वासेनर अरेंजमेंट का 42वां सदस्य देश बन गया है। वासेनर का सदस्य बनने के बाद जहां एक तरफ भारत को महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी मिल पाएगी, तो वहीं दूसरी तरफ परमाणु अप्रसार के क्षेत्र में एनपीटी पर हस्ताक्षर नहीं करने के बावजूद नई दिल्ली का रुतबा भी बढ सकता है।

इस ग्रुप की खास बात यह है कि इसमें ज्यादातर वही देश शामिल हैं जो एनएसजी के सदस्य हैं। ग्रुप में शामिल होने के लिए भारत को एनपीटी (परमाणु अप्रसार संधि) पर हस्ताक्षर करने की जरूरत भी नहीं पड़ी।

ऐसा माना जा रहा है कि भारत के इस ग्रुप में शामिल होने से एनएसजी देशों के ग्रुप में शामलि होने में मदद मिल सकती है। इसमें शामिल 28 ऐसे देश हैं जो एनएसजी ग्रुप में शामिल हैं।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Source : News Nation Bureau

china MTCR NSG Wassenaar
      
Advertisment