ओमान के दोकम पोर्ट का भारत सैन्य जरूरतों के लिये कर सकेगा इस्तेमाल

हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी पकड़ ज्य़ादा मजबूत रखने के लिये भारत को एक बड़ी सफलता मिली है। भारत ओमान के दोकम पोर्ट का इस्तेमाल सैन्य ज़रूरतों के लिये कर सकता है।

हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी पकड़ ज्य़ादा मजबूत रखने के लिये भारत को एक बड़ी सफलता मिली है। भारत ओमान के दोकम पोर्ट का इस्तेमाल सैन्य ज़रूरतों के लिये कर सकता है।

author-image
pradeep tripathi
एडिट
New Update
ओमान के दोकम पोर्ट का भारत सैन्य जरूरतों के लिये कर सकेगा इस्तेमाल

हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी पकड़ ज्य़ादा मजबूत रखने के लिये भारत को एक बड़ी सफलता मिली है। भारत ओमान के दोकम पोर्ट का इस्तेमाल सैन्य ज़रूरतों के लिये कर सकता है।

Advertisment

पीएम मोदी की ओमान यात्रा के दौरान हुए इस समझौते से समुद्री रणनीति को देखते हुए ये भारत की बड़ी सफलता माना जी रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ककी ओमान यात्रा के दौरान वहां के सुल्तान सैय्यद कबूस बिन सईद अल सईद से मुलाकात के दौरान रक्षा सहयोग पर समझौता किया गया।

चीन हिंद महासागर में अपनी उपस्थिति को बढ़ा रहा है ऐसे में चीन को टक्कर और उसकी गतिविधियों पर नज़र रखने में मदद मिलेगी। सूत्रों का कहना है कि दोकम पोर्ट और ड्राइ डॉक भारतीय सैन्य जहाजों को की मरम्मत, देखरेख और अन्य ज़रूरतों के लिये उपलब्ध होगा।

दोकम पोर्ट ओमान के दक्षिणी पूर्वी हिस्से में स्थित है और सीधे अरब और हिंद महासागर पर नज़र रखता है। इससे भारत को रणनीतिक बढ़त मिल सकती है। ये पोर्ट ईरान के चाबाहार पोर्ट के करीब है। सेशेल्स के अजंप्शन आईलैंड को पोर्ट में विकसित किया जा रहा है और मॉरिशस में अगलेगा को विकसित किया जा रहा है। ऐसे में भारत के लिये दोकम काफी महत्व रखता है।

और पढ़ें: श्रीनगर CRPF कैंप: दूसरे दिन भी मुठभेड़ जारी, एक आतंकी मारा गया

हाल ही में दोकम पोर्ट पर भारत की गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल सितंबर में पश्चिमी अरब सागर में स्थित इस पोर्ट पर भारत ने अटैक सबमरीन तैनात किया था। शिशुमार क्लास की सबमरीन नौसैनिक जहाज आईएनएस मुंबई और दो पी-8I मैरिटाइम पट्रोल एयरक्राफट को दोकम भेजा गया था।

नौसैनिक जहाज वहां पर एक महीने से भी ज्यादा समय तक थे और वहीं पर सार्विलांस और सहयोग बढ़ाने के काम में लगे थे।

और पढ़ें: राम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या से शुरू होगी 'राम राज्य रथयात्रा'

Source : News Nation Bureau

Oman Duqm Port INDIA Oman Chabahar Gwadar
      
Advertisment