ओपेक की तरह तेल खरीदने वाले देशों का समूह बनाने का भारत ने चीन को दिया प्रस्ताव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेलों की बढ़ती कीमतों और तेल उत्पादक देशों के गुट ओपेक की दाम में मनमानी को लेकर भारत ने चीन के साथ मिलकर तेल खरीददारी करने वाले देशों का क्लब बनाने पर चर्चा की है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेलों की बढ़ती कीमतों और तेल उत्पादक देशों के गुट ओपेक की दाम में मनमानी को लेकर भारत ने चीन के साथ मिलकर तेल खरीददारी करने वाले देशों का क्लब बनाने पर चर्चा की है।

author-image
kunal kaushal
एडिट
New Update
ओपेक की तरह तेल खरीदने वाले देशों का समूह बनाने का भारत ने चीन को दिया प्रस्ताव

प्रतीकात्मक फोटो

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेलों की बढ़ती कीमतों और तेल उत्पादक देशों के गुट ओपेक की दाम में मनमानी को लेकर भारत ने चीन के साथ मिलकर तेल खरीददारी करने वाले देशों का क्लब बनाने पर चर्चा की है।

Advertisment

भारत ने क्लब बनाने पर इसलिए जोर दिया है ताकि बाजार में तेल उत्पादक देशों के दबदबे के खिलाफ आयात करने वाले देशों का समूह भी मजबूत स्थिति में हो जिससे दामों को लेकर सही तरीके से मोलभाव हो सके। इस क्लब के जरिए भारत अधिक से अधिक मात्रा में कच्चे तेल की आपूर्ति को भी सुनिश्चित करना चाहता है।

भारत की तरफ से पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बीते अप्रैल में अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा मंच (आईईएफ) की बैठक में ऐसे क्लब के गठन का प्रस्ताव दिया था।

इसी सिलसिले में भारतीय तेल निगम के चेयरमैन संजीव सिंह ने चीन का दौरा किया था और वहां चाइना नैशनल प्रेट्रोलियम कॉर्प (सीएनपीसी) के चेयरमैन वांग यिलिन से इस पर चर्चा की थी।

बैठक में एशिया में क्रूड ऑयल की आपूर्ति के लिए अमेरिका से आपूर्ति की संरचना जोर दिा गया ताकि करीब 60 फीसदी कच्चा तेल की आपूर्ति करने वाले आपेक देशों का दबदबा कम किया जा सके।

सूत्रों के मुताबिक आईईएफ की बैठक में तेल उत्पादक देशों के गुट से बेहतर मोल-भाव की स्थिति बनाने के लिए भारत और चीन दोनों सहमत हुए थे।

और पढ़ें: बंगला विवाद पर अखिलेश यादव का हमला, कहा- उपचुनाव की हार से बौखलाई BJP

संजीव सिंह की चीन यात्रा इस प्रस्ताव को बेहतर तालमेल के साथ आगे बढ़ाना था। बैठक में तेल के संयुक्त आयात और एशियाई प्रीमियम को कम करने के लिए साझे मोलभाव की संभावना पर भी गंभीरता से विचार किया गया।

इस क्लब में जापान और दक्षिण कोरिया को भी शामिल होने की पेशकश की जाएगी। सीएनपीसी और उसकी सहयोगी कंपनियां तीसरे देशों में अपने तेल क्षेत्र से उत्पादित कच्चा तेल विदेश बाजारों में बेचती है।

गौरतलब है कि तेल खरीदने वालों देशों को एक साथ लाने की भारत की यह तीसरी कोशिश है और भारत सीधे चीनी तेल कंपनियों से भी कच्चा तेल खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है।

ये भी पढ़ें: मोदी के चैलेंज पर बोले कुमारस्वामी, कर्नाटक की फिटनेस को लेकर चिंतित

Source : News Nation Bureau

Crude Oil Opec Countries Oil Buyers
      
Advertisment