पाक का दावा गुप्त परमाणु शहर बना रहा भारत, MEA ने बताया कोरी कल्पना
भारत ने पाकिस्तान के उस दावे को कोरी कल्पना बताया है जिसमें उसने कहा है कि भारत 'गुप्त परमाणु शहर' का निर्माण कर रहा है।
नई दिल्ली:
भारत ने पाकिस्तान के उस दावे को कोरी कल्पना बताया है जिसमें उसने कहा है कि भारत 'गुप्त परमाणु शहर' का निर्माण कर रहा है। पाकिस्तान ने दावा किया है, 'भारत गुप्त परमाणु शहर का निर्माण कर रहा है और उसने परमाणु हथियरों का जखीरा एकत्र कर लिया है जो क्षेत्र के सामरिक संतुलन को कमजोर करने का खतरा पैदा करता है।'
जिसे खारिज करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा, 'आतंकवाद को समर्थन देने के अपने रिकॉर्ड की तरफ से ध्यान हटाने के लिए वह ऐसे आरोप लगा रहा है।' उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का यह आरोप बेबुनियाद और पूरी तरह काल्पनिक है कि परमाणु बम बनाने के लिए कर्नाटक में कोई गुप्त परमाणु अड्डा बनाया जा रहा है।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकरिया ने आरोप लगाया कि भारत अंतर-महाद्वीपीय मिसाइलों को लेकर परीक्षण करता रहा है जो क्षेत्र में सामरिक संतुलन को बिगाड़ेंगी।
और पढ़ें: सर्जिकल स्ट्राइक के बाद चीन कर रहा है पाकिस्तान की मदद
उन्होंने कहा, 'अधिक से अधिक खतरनाक हथियार रखने के लिए चल रहे भारतीय अभियान पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को संज्ञान लेना चाहिए और उसके पारंपरिक और गैर पारंपरिक हथियारों के तेजी से विस्तार पर अंकुश लगाना चाहिए।' जकरिया ने कहा, 'बातचीत के जरिए मुद्दों को शांतिपूर्ण ढंग से हल करने की बजाय, भारत ने शत्रुतापूर्ण रवैया अपनाया है।'
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
-
MS Dhoni : धोनी के चक्कर में फैन ने कर लिया गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप, कारण जाकर उड़ जाएंगे आपके होश
-
KKR vs DC Dream11 Prediction : कोलकाता और दिल्ली के मैच में ये हो सकती है ड्रीम11 टीम, इन्हें चुनें कप्तान
-
KKR vs DC Head to Head : कोलकाता और दिल्ली में होती है कांटे की टक्कर, हेड टू हेड आंकड़ों में देख लीजिए
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Weekly Horoscope: इन राशियों के लिए शुभ नहीं है ये सप्ताह, एक साथ आ सकती हैं कई मुसीबतें
-
Mulank 1 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 1 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
May Property Purchase Muhurat: मई 2024 में संपत्ति खरीदने के ये हैं 7 शुभ मुहूर्त, आप भी नोट कर लें
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें तुलसी के ये उपाय, आर्थिक तंगी होगी दूर!