फ्रांस को पीछे छोड़ भारत बना दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
विकास के दम पर भारतीय अर्थव्यवस्था ने फ्रांस को सातवें पायदान पर पीछे छोड़ दिया है और अब वो दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।
नई दिल्ली:
विकास के दम पर भारतीय अर्थव्यवस्था ने फ्रांस को सातवें पायदान पर पीछे छोड़ दिया है और अब वो दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।
विश्व बैंक के 2017 के ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत की GDP (सकल घरेलू उत्पाद) पिछले साल के अंत तक फ्रांस की 2.582 ट्रिलियन डॉलर के मुकाबले भारत की जीडीपी 2.597 ट्रिलियन डॉलर की थी।
आंकड़ों के अनुसार कई तिमाहियों की मंदी के बाद भारत की अर्थव्यवस्था जुलाई 2017 में फिर से मजबूत हुई।
गौरतलब है कि लंदन बेस्ड कंसल्टेंसी सेंटर फॉर इकनॉमिक्स ऐंड बिजनस रिसर्च ने पिछले साल ही दावा किया था कि भारत GDP के लिहाज से ब्रिटेन और फ्रांस दोनों को पीछे छोड़ देगा।
कंसल्टेंसी के अनुसार 2032 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यव्था बन सकता है।
आपको बता दें कि 2017 के आखिर में ब्रिटेन 2.622 ट्रिलियन GDP के साथ दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था।
वहीं अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के अनुसार 2018 में भारत की विकास दर 7.4 फीसदी रहने का अनुमान है और कर सुधार व घरेलू खर्चे के चलते 2019 में भारत की विकास दर 7.8 फीसदी पहुंच सकती है। हालांकि इस दौरान दुनिया की औसत विकास दर 3.9 फीसदी रहने का अनुमान है।
वर्तमान समय में अमेरिका दुनिया की टॉप अर्थव्यवस्था है, उसके बाद चीन, जापान और जर्मनी का नंबर आता है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Love Rashifal 3 May 2024: इन राशियों के लिए आज का दिन रोमांस से रहेगा भरपूर, जानें अपनी राशि का हाल
-
Ganga Dussehra 2024: इस साल गंगा दशहरा पर बन रहा है दुर्लभ योग, इस शुभ मुहूर्त में स्नान करें
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीय के दिन करें ये उपाय, चुम्बक की तरह खिंचा चला आएगा धन!
-
First Hindu Religious Guru: ये हैं पहले हिंदू धर्म गुरु, भारत ही नहीं विश्व भी करता है इन्हें नमन