logo-image

पीएम मोदी के स्पेन दौरे में दोनों देशों के बीच साइबर सुरक्षा समेत हुए 7 अहम समझौते

यूरोपीय देशों के दौरे के दौरान पीएम मोदी स्पेन पहुंचे जहां दोनों देशों के बीच 7 अहम समझौते हुए।

Updated on: 31 May 2017, 10:19 PM

नई दिल्ली:

यूरोपीय देशों के दौरे के दौरान पीएम मोदी स्पेन पहुंचे जहां दोनों देशों के बीच 7 अहम समझौते हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्पेन के मारियानो राजोय की मौजूदगी में दोनों देशों के बीच बुधवार को साइबर सुरक्षा और नवीकरणीय ऊर्जा सहित सात अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने ट्वीट किया, 'प्रगति के लिए साझेदारी। भारत और स्पेन ने सात समझौतों पर हस्ताक्षर किए।'

दोनों देशों ने साइबर सुरक्षा में दो समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। दूसरा समझौता नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में किया गया। अंग प्रत्यारोपण, नागरिक उड्डयन में प्रौद्योगिकी सहयोग, फॉरेन सर्विस इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और डिप्लोमेटिक एकेडमी ऑफ स्पेन के बीच तीन समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए।

ये भी पढ़ें: राम मंदिर को लेकर साक्षी महाराज का बयान, विवादित ढांचा ढहाने का साक्षी हूं

दो समझौते अदालत से सजा पाए लोगों के स्थानांतरण और राजनयिक पासपोर्ट धारक को वीजा से छूट प्रदान करने को लेकर किए गए। राजोय से बातचीत से पहले मोदी ने कहा कि आतंकवाद दुनिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती है और इस बुराई के खिलाफ लड़ाई भारत-स्पेन के बीच संबंधों का महत्वपूर्ण तत्व बन गया है।

ये भी पढ़ें: यूरोपीय देश स्पेन के बाद रूस के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, राष्ट्रपति पुतिन के साथ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा।

उन्होंने कहा कि स्पेन के उनके दौरे से द्विपक्षीय संबंधों में तेजी आएगी। यूरोप के चार देशों की यात्रा के दूसरे पड़ाव में मोदी मंगलवार को जर्मनी से स्पेन पहुंचे। इसके बाद वह रूस तथा फ्रांस के दौरे पर जाएंगे। लगभग 30 सालों के दौरान भारत के प्रधानमंत्री का यह पहला स्पेन दौरा है। इससे पहले राजीव गांधी ने सन् 1988 में स्पेन की यात्रा की थी।