विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में डेरा पर मत्था टेकने पहुंचे राहुल
कांग्रेस के वाइस प्रेसिडेंट राहुल गांधी ने शुक्रवार की रात अमृतसर में राधा स्वामी सत्संग संप्रदाय के डेरा में रात गुजारी। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी की इस अचानक यात्रा को बेहद अहम माना जा रहा है। इससे पहले राहुल ने मार्च में डेरा का दौरा किया था।
highlights
- कांग्रेस के वाइस प्रेसिडेंट राहुल गांधी ने शुक्रवार की रात अमृतसर में राधा स्वामी सत्संग संप्रदाय के डेरा में रात गुजारी
- पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी की इस अचानक यात्रा को बेहद अहम माना जा रहा है
New Delhi:
कांग्रेस के वाइस प्रेसिडेंट राहुल गांधी ने शुक्रवार की रात अमृतसर में राधा स्वामी सत्संग संप्रदाय के डेरा में रात गुजारी। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी की इस अचानक यात्रा को बेहद अहम माना जा रहा है। इससे पहले राहुल ने मार्च में डेरा का दौरा किया था।
इससे पहले पंजाब के उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और उनके साले बिक्रम सिंह मजीठिया डेरा का दौरा कर चुके हैं।
राहुल गांधी के पहले कांग्रेस प्रेसिडेंट सोनिया गांधी भी डेरा प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लो से मुलाकात कर चुकी हैं। खबरों के मुताबिक राहुल गांधी और पंजाब कांग्रेस चीफ कैप्टन अमरिंदर सिंह डेरा में देर रात चुनाव रणनीति पर चर्चा की। खबरों के मुताबिक बैठक में करण शेखो और मेजर अमरदीप भी मौजूद थे।
अमरिंदर सिंह और राहुल गांधी ने डेरा का खाना खाया और इस दौरान पंजाब के किसानों की समस्या और अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। पंजाब के विधानसभा चुनाव में डेराओं की भूमिका और इनका समर्थन बेहद अहम माना जाता है। माना जा रहा है कि राहुल गांधी के दौरे के बाद 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और डेरा के बीच समझौता हो सकता है।
पंजाब में अभी तक विधानसभा चुनाव शिरोमणि अकाली दल-बीजेपी गठबंधन और कांग्रेस के बीच होता रहा है लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी के सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद विधानसभा चुनाव तितरफा हो गया है।
और पढ़ें: राहुल का पीएम मोदी पर करारा हमला, कहा नोटबंदी मोदी की बुलाई गई आपदा है
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Nitesh Tiwari Ramayana: राम अवतार में नजर आए रणबीर कपूर, सीता मां बनीं सई पल्लवी, फिल्म के सेट से लीक हुईं तस्वीरें
-
Yodha OTT Release: सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर रिलीज होगी योद्धा, सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस हुए एक्साइटेड
-
'हेड ऑफ स्टेट' के सेट पर 'चीफ ट्रबलमेकर' बनीं प्रियंका की लाड़ली,शेयर किया मालती का आईडी कार्ड
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी