चीन डोकलाम में फिर चुपचाप रच रहा साजिश!, अमेरिका ने किया दावा

चीन ने डोकलाम क्षेत्र में चुचाप अपनी गतिविधियां फिर से शुरू कर दी है।

चीन ने डोकलाम क्षेत्र में चुचाप अपनी गतिविधियां फिर से शुरू कर दी है।

author-image
nitu pandey
एडिट
New Update
चीन डोकलाम में फिर चुपचाप रच रहा साजिश!, अमेरिका ने किया दावा

डोकलाम में भारत और चीन की सेना (फाइल फोटो)

बीते साल डोकलाम को लेकर हुआ भारत-चीन विवाद एक बार फिर गरमा सकता है। अमेरिका ने दावा किया है कि चीन ने इस क्षेत्र में फिर से चुपचाप अपनी गतिविधियां फिर से शुरू कर दी है। अमेरिका के शीर्ष अधिकारी ने इस बात की जानकारी देते हुए इसकी तुलना दक्षिण चीन सागर में चीन के युद्धाभ्यास से की है।

Advertisment

दक्षिणी और मध्य एशिया के लिए विदेश मंत्रालय के प्रमुख उप सहायक और अमेरिकी महिला सांसद एलिस जी वेल्स ने बताया, 'चीन डोकलाम क्षेत्र में चुपचाप गतिविधियां फिर से शुरू कर दी है। न तो भूटान और न ही भारत उसे ऐसा करने से रोक रहा है।'

और पढ़ें : भारत की आपत्ति, चीन ने राजदूत के बयान से किया किनारा

उन्होंने आगे कहा, 'हिमालयी क्षेत्र में चीन की गतिविधियां मुझे उसके दक्षिण चीन सागर नीति की याद दिलाती हैं।'

जी वेल्स के मुताबिक, 'ट्रंप शासन के दौरान अमेरिका भारत-प्रशांत रणनीति देख रहा है। इससे 'दक्षिण चीन सागर रणनीति' पर प्रकाश डाला गया है।

बता दें कि चीन पूरे दक्षिण चीन सागर पर दावा करता रहा है। इस मुद्दे पर वियतनाम, मलेशिया, फिलीपींस, ब्रुनेई और ताईवान से उसका संघर्ष चल रहा है। ठीक इसी प्रकार से डोकलाम में वह भारत-भूटान के साथ टकरा रहा है।

गौरतलब है कि आजादी के बाद से सीमा को लेकर भारत और ड्रैगन के बीच कई विवाद हुए हैं। 1962 का युद्ध भी इसी वजह से हुई। हाल में 2017 में डोकलाम को लेकर भारत और चीन के बीच सैन्य गतिरोध पैदा हुआ।

बीते साल चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने डोकलाम में सड़क निर्माण का काम शुरू किया था, जिसका विरोध भारत ने किया था। इस विरोध के बाद भारत और चीन की सेना आमने-सामने आ गई थी और उनके बीच तनाव काफी बढ़ गया था। 73 दिनों संघर्ष के बाद यह तनाव खत्म हुआ था। हालांकि भारत के लंबे विरोध के बाद चीन ने डोकलाम में निर्माण कार्य रोक दिया था और अपनी सेना को पीछे आने का आदेश दे दिया था।।

और पढ़ें : मोदी सरकार के 4 साल: पाकिस्तानी आतंक बातचीत में बन रहा बाधा, डोकलाम में यथास्थित बरकरार - सुषमा

Source : News Nation Bureau

INDIA china Border Dispute Doklam Congresswoman Ann Wagner
Advertisment