महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में वांछित नक्सली गिरफ्तार
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में वांछित नक्सली गिरफ्तार
नागपुर:
महाराष्ट्र पुलिस ने गढ़चिरौली के अहेरी क्षेत्र के परमिली के जंगलों से एक वांछित (मोस्ट वांटेड) नक्सली को गिरफ्तार करके बड़ी सफलता हासिल की है।इस नक्सली के सिर पर 2 लाख रुपये का इनाम था। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पकड़े गए नक्सली की पहचान प्रतिबंधित भाकपा-माओवादी की एक्शन टीम के सदस्य मंगरू मडावी के रूप में हुई है, जो भामरागढ़ के विसामुंडी गांव का निवासी है।
एक खुफिया इनपुट के बाद, सोमवार की देर रात जंगलों में नक्सली विरोधी अभियान शुरू किया गया था और सुरक्षा बलों ने मंगलवार तड़के मडावी को अपने जाल में फंसाने और गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।
वह गढ़चिरौली पुलिस रिकॉर्ड में एक हिस्ट्रीशीटर के तौर पर जाना जात है। वह कम से कम 3 हत्याओं, एक मुठभेड़, पुलिस चौकियों या सुरक्षा बलों पर हमले, एक उप सरपंच की निर्मम हत्या और अन्य गंभीर अपराधों में सीधे तौर पर शामिल रहा है।
गढ़चिरौली पुलिस ने कहा कि विभिन्न आतंकी गतिविधियों में शामिल एक्शन टीम के सदस्य के रूप में सेवा देने के अलावा, वह दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन का एक वरिष्ठ कैडर भी है।
इस ऑपरेशन में शामिल अधिकारियों में अतिरिक्त एसपी समीर शेख और अनुज तारे के साथ ही एसपी अंकित गोयल और उनकी टीमें शामिल रहीं। पुलिस ने अन्य नक्सलियों से हिंसा छोड़ने और सामाजिक तौर पर मुख्यधारा में लौटने की अपनी अपील को दोहराया है।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें