पाकिस्तान पर मोदी का निशाना, मोदी की दस बड़ी बातें
पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक देश खून खराबा करने में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक ऐसा देश है जो पूरी दुनिया में आतंकवाद का निर्यात कर रहा है।
नई दिल्ली:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को केरल के कोझिकोड में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे। पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक देश खून खराबा करने में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक ऐसा देश है जो पूरी दुनिया में आतंकवाद का निर्यात कर रहा है।
ये भी पढ़ें-भारत इंजीनियर एक्सपोर्ट करता है और पाकिस्तान आतंकवादी- मोदी
मोदी की दस बड़ी बातें
=> पीएम मोदी ने कहा आतंकवाद के सामने ना भारत झुका है ना झुकेगा। हमें अपनी सेना पर गर्व है, उनकी पराक्रम पर गर्व है उनकी बलिदान की गाथाओं पर गर्व है।
=> एशिया के अंदर जहां-जहां आतंकवाद की घटनाएं हो रही हैं सभी देश एक ही देश को गुनहगार मानते हैं।
=> अफगानिस्तान हो, बांग्लादेश हो, दुनिया में जहां कहीं भी कोई घटना होती है तो साथ ही एक खबर यह भी आती है कि या तो आतंकवादी इसी देश से गया है या फिर घटना को अंजाम देने के बाद ओसामा बिन लादेन की तरह इस देश में छिपने के लिए गया है।
=> 1947 से पहले आपके पूर्वज भी इसी संयुक्त भारत की धरती को प्रणाम करते थे। इसको अपना मानते थे।
=> आप पीओके को नहीं संभाल पा रहे, आप पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) को नहीं संभाल पाए, आप गिलगित को नहीं संभाल पा रहे, आप बलूचिस्तान को नहीं संभाल पा रहे।
=> कश्मीर की बात करके पाकिस्तानी हुक्मरान वहां की आवाम को गुमराह कर रही है।
=> पाकिस्तान की आवाम अपने हुक्मरानों से पूछे कि दोनों देश एक साथ आजाद हुए थे। हिन्दुस्तान सॉफ्टवेयर एक्सपोर्ट करता है और पाकिस्तान आतंकवाद एक्सपोर्ट करता है।
=> पाकिस्तान की आवाम से मैं कहना चाहता हूं कि आपको गुमराह करने के लिए आपकी सरकार हिन्दुस्तान से 1000 साल तक लड़ने की बात करती है।
=> मैं पाकिस्तान की आवाम का आह्वान करता हूं हम लड़ने के लिए तैयार हैं। आओ लड़ते हैं देखें पहले अपने देश की गरीबी कौन खत्म करता है, पहले बेरोजगारी पहले कौन खत्म करता है।
=> दोनों देश अशिक्षा को खत्म करने के लिए लड़ें, देखें पहले कौन अशिक्षा से पार पाता है। पाकिस्तान की जनता का आह्वान करता हूं कि आओ नवजात शिशुओं को बचाने की लड़ाई लड़ें।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Dharma According To Ramayana: रामायण के अनुसार धर्म क्या है? जानें इसकी खासियत
-
Principles Of Hinduism : क्या हैं हिंदू धर्म के सिद्धांत, 99% हिंदू हैं इससे अनजान
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन शुभ मुहूर्त में खरीदें सोना-चांदी, भग्योदय होने में नहीं लगेगा समय
-
Types Of Kaal Sarp Dosh: काल सर्प दोष क्या है? यहां जानें इसके प्रभाव और प्रकार के बारे में