देश में इस साल पड़ सकती है भारी गर्मी, लू के थपेड़े झेलने के लिए हो जाएं तैयार

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पश्चिम क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित रहेगा। इस दौरान उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में तापमान सामान्य से एक डिग्री तक बढ़ सकता है

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
देश में इस साल पड़ सकती है भारी गर्मी, लू के थपेड़े झेलने के लिए हो जाएं तैयार

देश में इस साल सबसे तेज गर्मी पड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस साल तापमान सामान्य से अधिक रहेगा और कई राज्यों में लू चलने की संभाववा है।

Advertisment

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि इस साल कई राज्यों में लू चलने की संभावना है। विभाग ने यह आशंका अपने सीजन (मार्च से मई) के मौसम अनुमान में जताई है।

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पश्चिम क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित रहेगा। इस दौरान उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में तापमान सामान्य से एक डिग्री तक बढ़ सकता है। देश के बाकी के हिस्सों में भी तापमान बढ़ने की आशंका जताई है।

इन इलाकों में पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना शामिल हैं।

लू चलने वाले इलाकों में महाराष्ट्र के मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र व विदर्भ क्षेत्र और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाका भी शामिल है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 1901 के बाद 2016 सबसे ज्यादा गर्म साल रहा है। जब राजस्थान के पहलोड़ी में तापमान 51 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पिछले साल, 1600 से ज्यादा लोगों की मौत गर्मी के कारण हो गई थी। इनमें से 700 मौतें लू लगने से हुई थी। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में सबसे अधिक- 400 लोग गर्मी के कारण मारे गए थे। आईएमडी के मुताबिक, 1901 के बाद जनवरी 2017 आठवां सबसे गर्म महीना रहा है।

Source : News Nation Bureau

summer heatwave
      
Advertisment