logo-image

खूंखार तालिबान की सरकार में 'आतंकी' मंत्री कैसे चलाएंगे सरकार? दीपक चौरसिया के साथ देखिये #DeshKiBahas

तालिबान ने अफगानिस्तान में आंतकी सरकार का ऐलान कर दिया है. तालिबानियों की जो आतंकी सरकार बनी है, उसमें एक चौथाई मंत्री ऐसे हैं जो पाकिस्तानी मदरसों के न सिर्फ स्टूडेंट रहे हैं.

Updated on: 08 Sep 2021, 09:10 PM

नई दिल्ली:

तालिबान ने अफगानिस्तान में आंतकी सरकार का ऐलान कर दिया है. तालिबानियों की जो आतंकी सरकार बनी है, उसमें एक चौथाई मंत्री ऐसे हैं जो पाकिस्तानी मदरसों के न सिर्फ स्टूडेंट रहे हैं, बल्कि अभी भी वहां के मदरसों में इस्लामी शिक्षा के नाम पर आतंकवादी तैयार कर रहे हैं. यही नहीं तालिबानियों की सरकार में 5 मंत्री ऐसे भी हैं, जो अमेरिका की लिस्ट में खूंखार आतंकवादी है और उनके सिर पर करोड़ों रुपये का इनाम भी घोषित है. दरअसल, तालिबानियों की आतंकी सरकार पाकिस्तान की शह पर बनाई गई है. खूंखार तालिबान की सरकार में 'आतंकी' मंत्री कैसे चलाएंगे सरकार? दीपक चौरसिया के साथ देखिये #DeshKiBahas... यहां पढ़ें मुख्य अंश.

  • इरान ने कहा है कि जब तालिबान के लोग चुनाव जीतकर सरकार बनाएंगे तब उन्हें मानेंगे : मेजर जनरल जीडी बख्शी (रि.), रक्षा विशेषज्ञ  
  • तालिबानी सरकार में कितनी महिलाएं और कितने पढ़े लिखे लोग हैं : मेजर जनरल जीडी बख्शी (रि.), रक्षा विशेषज्ञ  
  • मुल्ला बरादर पहले प्रधानमंत्री बनने वाले थे, लेकिन आईएसआई चीफ को पसंद नहीं आया, क्योंकि वे काफी दिनों तक पाकिस्तान में जेल में थे : मेजर जनरल जीडी बख्शी (रि.), रक्षा विशेषज्ञ  
  • पाकिस्तान में मुल्ला बरादर को पीटा गया था : मेजर जनरल जीडी बख्शी (रि.), रक्षा विशेषज्ञ  
  • काबुल की गलियों में पाकिस्तान के विरोध में नारे लग रहे हैं : मेजर जनरल जीडी बख्शी (रि.), रक्षा विशेषज्ञ  
  • तालिबानी सरकार में ISI का दखल : मेजर जनरल जीडी बख्शी (रि.), रक्षा विशेषज्ञ  
  • पाकिस्तान को ये दांव उल्टा पड़ेगा : मेजर जनरल जीडी बख्शी (रि.), रक्षा विशेषज्ञ  
  • तालिबान-2 तालिबान-1 से भी गया गुजरा है : लेफ्टिनेंट जनरल अशोक चौधरी (रि.), पूर्व DGMO
  • अफगानिस्तान में कब्जा कर लेना अलग चीज है और सरकार चलाना अलग चीज है : लेफ्टिनेंट जनरल अशोक चौधरी (रि.), पूर्व DGMO
  • तालिबान सिर्फ मारना काटना जानता है, ये लोगों का ख्याल रखना नहीं जानते हैं : लेफ्टिनेंट जनरल अशोक चौधरी (रि.), पूर्व DGMO
  • तालिबानी सरकार में महिलाओं का कोई सम्मान नहीं है : लेफ्टिनेंट जनरल अशोक चौधरी (रि.), पूर्व DGMO
  • तालिबानी सरकार ज्यादा दिन नहीं चलेगी : लेफ्टिनेंट जनरल अशोक चौधरी (रि.), पूर्व DGMO
  • अगर तालिबान अच्छी सरकार देगा तो लोग क्यों अफगान से भाग रहे हैं : लेफ्टिनेंट जनरल अशोक चौधरी (रि.), पूर्व DGMO
  • पाकिस्तान के पास खुद खाने के लिए पैसा नहीं है तो वो तालिबान की क्या मदद करेगा : लेफ्टिनेंट जनरल अशोक चौधरी (रि.), पूर्व DGMO
  • अफगानियों की भलाई के बारे में सिर्फ भारत ही सोचता है : लेफ्टिनेंट जनरल अशोक चौधरी (रि.), पूर्व DGMO
  • तालिबान टेरर आर्गेनाइजेशन है : लेफ्टिनेंट जनरल अशोक चौधरी (रि.), पूर्व DGMO
  • यूएन प्रस्ताव पास करता है : प्रकाश शाह, पूर्व राजनयिक
  • जब तक यूएन नहीं बदलेगा तबतक तालिबान आतंकवादी संगठन ही रहेगा : प्रकाश शाह, पूर्व राजनयिक
  • जब तक तालिबान का प्रतिनिधि मंडल यूएन नही आएगा तब तक ये ऐसे ही रहेंगे : प्रकाश शाह, पूर्व राजनयिक
  • UN को रेजोल्यूशन बदलना होगा : प्रकाश शाह, पूर्व राजनयिक
  • अफगानिस्तान से लोग तालिबान के डर से क्यों भाग रहे हैं : प्रकाश शाह, पूर्व राजनयिक
  • काबुल में तालिबान और पाकिस्तान का विरोध  : प्रकाश शाह, पूर्व राजनयिक
  • तालिबान अब एक हकीकत बन गई है : अब्दुल समद याकूब, नेता, PTI
  • भारत का अब अफगानिस्तान में कुछ नहीं बचा है : अब्दुल समद याकूब, नेता, PTI
  • जबतक तालिबान का जुल्म सिद्ध नहीं हो जाता तबतक वह दहशतगर्द नहीं कहलाएगा : अब्दुल समद याकूब, नेता, PTI
  • बैन कुछ नहीं होता है ये प्रतिबंध हट जाएगा : जावेद गफ्फारी, पाकिस्तानी पत्रकार  
  • अफगानिस्तान में तालिबान ने सरकार का गठन कर लिया है : जावेद गफ्फारी, पाकिस्तानी पत्रकार  
  • पंजशीर में पाकिस्तान के 20 जवान मारे गए हैं तो कहां है उनका शव : जावेद गफ्फारी, पाकिस्तानी पत्रकार  
  • 9/11 में अमेरिका में लोग मरे थे : जावेद गफ्फारी, पाकिस्तानी पत्रकार  
  • इमरान खान दहशतदर्गी से नहीं आए हैं, वो जीतकर पीएम बने हैं : जावेद गफ्फारी, पाकिस्तानी पत्रकार  
  • तालिबानी सरकार किसी भी सूरत में चलने वाली है : निरंजन शर्मा, गाजियाबाद, दर्शक
  • तालिबानी सरकार मानवता के खिलाफ है : निरंजन शर्मा, गाजियाबाद, दर्शक
  • अगर ये सरकार इतनी काबिल होती तो अफगान की जनता छोड़कर नहीं जाती : निरंजन शर्मा, गाजियाबाद, दर्शक
  • तालिबानी सरकार का समाजिक और राजनीतिक रूप से बहिष्कार होना चाहिए : निरंजन शर्मा, गाजियाबाद, दर्शक