पाकिस्तानी मीडिया ने भारत के 'सर्जिकल स्ट्राइक' को नकारा

भारत ने नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। वहीं पाकिस्तान इसे झूठ बता रहा है। पाक की मीडिया ने भी सर्जिकल स्ट्राइक की खबर को सिरे से खारिज किया है। मीडिया का कहना है कि सीमा पर मामूली फायरिंग हुई है।

author-image
Jeevan Prakash
एडिट
New Update
पाकिस्तानी मीडिया ने भारत के 'सर्जिकल स्ट्राइक' को नकारा

भारत ने नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। वहीं पाकिस्तान इसे झूठ बता रहा है। पाक की मीडिया ने भी सर्जिकल स्ट्राइक की खबर को सिरे से खारिज किया है। मीडिया का कहना है कि सीमा पर मामूली फायरिंग हुई है। जिसे भारत सर्जिकल स्ट्राइक का नाम दे रहा है। पाकिस्तान की मीडिया का कहना है कि फायरिंग में 2 जवान मारे गए हैं।

Advertisment

अंग्रेजी अखबार डॉन के अनुसार 'LoC पर 2 जवानों के मारे जाने के बीच सेना ने भारत की सर्जिकल स्ट्राइक के दावे बकवास हैं।'

एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने लिखा है 'पाक ने भारत के LoC पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइकल के दावे को बकवास बताया। भारत ने एलओसी पर संघर्ष विराम तोड़ा जिसमें दो पाकिस्तानी जवान मारे गए।'

वहीं जियो टीवी लिखता है 'पाकिस्तान ने भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के दावे को नकारा, 2 पाकिस्तानी जवानों ने शहादत को गले लगाया।'

भारतीय सेना के DGMO लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा था, 'ये स्ट्राइक्स बुधवार रात को नियंत्रण रेखा पर आतंकवादी अड्डों पर की गई, जब ये पक्की जानकारी मिली कि आतंकवादी नियंत्रण रेखा पर जमा हो रहे हैं।'

Source : News Nation Bureau

pakistan surgical strike media
      
Advertisment