संसद में मानसून सत्र चल रहा है. विपक्ष की ओर से सदन में लगातार हंगामा किया जा रहा है. दोनों सदनों की कार्यवाही रोजाना विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ जा रहा है. विपक्ष जासूसी कांड, किसान आंदोलन जैसे तमाम मुद्दों पर सरकार से जवाब मांग रहा है तो हंगामे के चलते सदन की कार्रवाई कई बार स्थगित होती रही. मॉनसून सत्र में काम का सूखा कब तक? हंगामे में कॉम्पिटिशन कौन कर रहा? संसद में घमासान, जनता का कितना नुकसान? टैक्सपेयर की पाई-पाई का कौन देगा हिसाब? हंगामे में संसद जाम..कब होगा काम? हंगामेदार मॉनसून सत्र में कामकाज का सूखा कब तक? दीपक चौरसिया के साथ देखिये #DeshKiBahas... यहां पढ़ें मुख्य अंश.
- अगर सत्र की शुरुआत मंत्री के हाथ से कागज फाड़ने से होगी तो इसके लिए विपक्ष जिम्मेदार है : राहुल देव, वरिष्ठ पत्रकार
- संसद में सभी विषयों पर विमर्श करने की आवश्यकता है और सरकार विमर्श के लिए तैयार है : प्रेम शुक्ला, राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP
- हम किसान मुद्दे पर विमर्श करने के लिए तैयार हैं : प्रेम शुक्ला, राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP
- संसदीय प्रक्रिया का विपक्ष लगातार उल्लंघन कर रहा है : प्रेम शुक्ला, राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP
- क्या संसद में चर्चा का माहौल बनाने का दायित्व विपक्ष का नहीं है : प्रेम शुक्ला, राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP
- तथ्यों के साथ चर्चा नहीं करता विपक्ष : प्रेम शुक्ला, राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP
- दोनों सदन नहीं चलने दे रहा विपक्ष : प्रेम शुक्ला, राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP
- सरकार की नीयत बिल्कुल है, केंद्र बहस करने के लिए तैयार है : प्रेम शुक्ला, राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP
- जिनकी पार्टी में महिला प्रधानमंत्री होने के बाद भी अन्य महिलाओं को उचित सम्मान नहीं दिया गया : प्रेम शुक्ला, राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP
- सरकार कैबिनेट में महिलाओं को जगह मिल गई है तो विपक्ष को दिक्कत हो रही है : प्रेम शुक्ला, राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP
- सोनिया गांधी ने अटल बिहारी वाजपेयी को गद्दा कहा था : अवनिजेश अवस्थी, राजनीतिक विश्लेषक
- विपक्ष ने तय कर लिया है कि सदन की कार्यवाही नहीं चलने देनी है : अवनिजेश अवस्थी, राजनीतिक विश्लेषक
- कोरोना के अलावा केंद्र कोई दूसरे मुद्दे पर बहस क्यों नहीं कर रहा है : गुरदीप सिंह सप्पल, राष्ट्रीय प्रवक्ता, कांग्रेस
- पेगासस मामले में बहस करने से सरकार भाग रही है : गुरदीप सिंह सप्पल, राष्ट्रीय प्रवक्ता, कांग्रेस
- पहली बार हो रहा है कि अध्यक्ष विपक्ष को बोलने का मौका नहीं देते हैं : गुरदीप सिंह सप्पल, राष्ट्रीय प्रवक्ता, कांग्रेस
- सरकार को जासूसी कांड पर डिबेट करने में क्या दिक्कत है : गुरदीप सिंह सप्पल, राष्ट्रीय प्रवक्ता, कांग्रेस
- सदन में पेपर चौथे दिन फाड़ा गया, विपक्ष को पता नहीं था कि पेपर में क्या था : गुरदीप सिंह सप्पल, राष्ट्रीय प्रवक्ता, कांग्रेस
- सरकार को चिंता नहीं है कि देश में जासूसी हो रही है : गुरदीप सिंह सप्पल, राष्ट्रीय प्रवक्ता, कांग्रेस
- विपक्ष ने जासूसी कांड पर मांग की है, लेकिन सरकार ने अबतक कोई जवाब नहीं दिया है : गुरदीप सिंह सप्पल, राष्ट्रीय प्रवक्ता, कांग्रेस
- ये सरकार ने विपक्ष को निर्लज किया है : विवेक श्रीवास्तव, नेता, लेफ्ट
- सदन में न्यूजुअल सम्मान होना चाहिए : विवेक श्रीवास्तव, नेता, लेफ्ट
- अगर आप सभी विपक्ष को एंटी नेशन घोषित कर देंगे तो ऐसे देश नहीं चलेगा : विवेक श्रीवास्तव, नेता, लेफ्ट
- आंदोलन सड़क और सदन में भी होगा : विवेक श्रीवास्तव, नेता, लेफ्ट
- सदन में पीएम मोदी बोलते तो विपक्ष हंगामा करता है : शाजिया इल्मी, राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP
- विपक्ष पर हंगामा करना ही मकसद है : शाजिया इल्मी, राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP
- जब सवाल पूछे जाने चाहिए, तब विपक्ष हंगामा कर रहा है : शाजिया इल्मी, राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP
- जो इस वास्तविकता इस देश की है, उस पर विपक्ष बात नहीं कर रहा है : शाजिया इल्मी, राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP
- संसद में विपक्ष शोर-शराबा करता है : शाजिया इल्मी, राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP
- लोकसभा में पीएम मोदी से सवाल पूछा गया कि मोदी सरकार में कितना धन स्विच बैंक से आया है : अलका लांबा, राष्ट्रीय प्रवक्ता, कांग्रेस
- पीएम मोदी ने अपनी संसदीय मीटिंग में कहा कि कांग्रेस को बेनकाब कीजिए : अलका लांबा, राष्ट्रीय प्रवक्ता, कांग्रेस
- संसद में क्यों न किसान मु्द्दे पर चर्चा हो : अलका लांबा, राष्ट्रीय प्रवक्ता, कांग्रेस
- अगर सरकार ने जासूसी नहीं कराई है तो जांच होने दीजिए : अलका लांबा, राष्ट्रीय प्रवक्ता, कांग्रेस
- 304 सांसदों के साथ सरकार कमजोर है : अलका लांबा, राष्ट्रीय प्रवक्ता, कांग्रेस
- विपक्ष ने पीएम मोदी को मंत्रियों का परिचय नहीं करने दिया, जोकि गलत है : यशस्वी सिंह, महराजगंज, दर्शक
- आखिर कबतक देश में दो सांसद रहेंगे : यशस्वी सिंह, महराजगंज, दर्शक
- मासनूस सत्र में विपक्ष का हंगामा जारी है : उपासना वर्मा, दिल्ली, दर्शक
- लोकसभा में विपक्ष नेता नारेबाजी कर रहे हैं : उपासना वर्मा, दिल्ली, दर्शक
- हंगामा की वजह से संसद में सिर्फ ढाई से तीन घंटे का कार्य हो पा रहा है : उपासना वर्मा, दिल्ली, दर्शक
- विपक्ष को चाहिए, आपसी मतभेद भूलाकर कूटनीति पर करे : उपासना वर्मा, दिल्ली, दर्शक
Source : News Nation Bureau