logo-image

20वीं सदी को 21वीं सदी का भारत कैसे सुधार रहा है? दीपक चौरसिया के साथ देखिये #DeshKiBahas

20वीं सदी की उन गलतियों को आज हम 21वीं सदी में सुधार रहे हैं. 20वीं सदी को 21वीं सदी का भारत कैसे सुधार रहा है? दीपक चौरसिया के साथ देखिये #DeshKiBahas.

Updated on: 14 Sep 2021, 09:21 PM

नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया है. इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश का इतिहास ऐसे राष्ट्र भक्तों से भरा पड़ा है, जिन्होंने देश के लिए अपना सब कुछ खपा दिया, लेकिन ये देश का दुर्भाग्य रहा कि आजादी के बाद ऐसे राष्ट्र नायकों की तपस्या से नई पीढ़ियों को परिचित ही नहीं कराया गया. 20वीं सदी की उन गलतियों को आज हम 21वीं सदी में सुधार रहे हैं. 20वीं सदी को 21वीं सदी का भारत कैसे सुधार रहा है? दीपक चौरसिया के साथ देखिये #DeshKiBahas... यहां पढ़ें मुख्य अंश.

  • राजा महेंद्र प्रताप सिंह कभी अंजान नहीं थे : आशुतोष, वरिष्ठ पत्रकार  
  • अगर यूपी में चुनाव नहीं होता तो कभी भी बीजेपी राजा महेंद्र प्रताप का नाम नहीं लेती : आशुतोष, वरिष्ठ पत्रकार
  • चुनाव की वजह राजा महेंद्र प्रताप याद आए : आशुतोष, वरिष्ठ पत्रकार
  • बीजेपी की सरकार में एक भी मुस्लिम मंत्री नहीं हैं : आशुतोष, वरिष्ठ पत्रकार
  • मैं क्या कहूं, जो कहेगा वो स्कोरबोर्ड कहेगा : अपराजिता सारंगी, राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP
  • उत्तर प्रदेश में बीजेपी 312 सीटों से आगे रहेगी : अपराजिता सारंगी, राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP
  • सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश में विकास किया और विकास के आधार पर ही बीजेपी दोबारा सत्ता में आएगी : अपराजिता सारंगी, राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP
  • पिछले 75 सालों में कई सरकारें आईं और गईं, लेकिन किसी ने भी राजा महेंद्र प्रताप सिंह क्यों नहीं याद किया : अपराजिता सारंगी, राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP
  • उत्तर प्रदेश में 312 सीटों से आगे बढ़ेंगे : अपराजिता सारंगी, राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP
  • महापुरुषों की अनदेखी हुई : अपराजिता सारंगी, राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP
  • पीएम मोदी ने देश को सशक्त संदेश दिया : अपराजिता सारंगी, राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP
  • अनाज महानायकों को उचित स्थान मिला : अपराजिता सारंगी, राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP
  • राजा महेंद्र प्रताप को आगे लगा और उनको सम्मान देना क्या गलत है? : अपराजिता सारंगी, राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP
  • एएमयू की स्थापना में राजा महेंद्र प्रताप ने योगदान किया था, लेकिन उनका नाम कहीं भी लिखा नहीं है : अपराजिता सारंगी, राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP
  • राजा महेंद्र प्रताप का AMU में जिक्र भी नहीं : अपराजिता सारंगी, राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP
  • भारतीय राष्ट्र का मूल चेतना को कांग्रेस ने खत्म कर दिया : प्रो. संगीत रागी, राजनीतिक विश्लेषक
  • स्वामी विवेकानंद ने भारत को परिभाषित की थी : प्रो. संगीत रागी, राजनीतिक विश्लेषक
  • दूसरा कांग्रेस ने भारत को परिभाषित की थी : प्रो. संगीत रागी, राजनीतिक विश्लेषक
  • यूनिवर्सिटी की स्थापना पर सवाल क्यों? : प्रो. संगीत रागी, राजनीतिक विश्लेषक
  • हमने पिछले 70 सालों में भारत की जड़ों को मजबूत नहीं किया है : प्रो. संगीत रागी, राजनीतिक विश्लेषक
  • पश्चिम के आने से पहले भारत एक राष्ट्र था : प्रो. संगीत रागी, राजनीतिक विश्लेषक
  • महात्मा गांधी ने नेहरू को कहा था कि कांग्रेस को विसर्जित कर देना चाहिए : प्रो. संगीत रागी, राजनीतिक विश्लेषक
  • इस देश का भी मौलाना ने तालिबान का विरोध नहीं किया : प्रो. संगीत रागी, राजनीतिक विश्लेषक
  • सरदार पटेल ने कहा था कि आरएसएस एक देशभक्ति संगठन है : प्रो. संगीत रागी, राजनीतिक विश्लेषक
  • भारत की राष्ट्रीय चेतना में तालिबानी नहीं है : प्रो. संगीत रागी, राजनीतिक विश्लेषक
  • पीएम मोदी बात करेंगे कल और मैं बात करूंगा आज की : तहसीन पूनावाला, राजनीतिक विश्लेषक
  • उत्तर प्रदेश में बीजेपी 99 का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी : तहसीन पूनावाला, राजनीतिक विश्लेषक
  • राजा साहब ने जब अफगानिस्तान में पहली सरकार बनाई थी, तब उन्हें महात्मा गांधी ने सपोर्ट किया था : तहसीन पूनावाला, राजनीतिक विश्लेषक
  • पाकिस्तान से आए रिफ्यूजी लोगों की आर्य समाज के लोगों ने सेवा की थी : तहसीन पूनावाला, राजनीतिक विश्लेषक
  • राम मंदिर को लेकर कांग्रेस ने क्या किया? : गोपाल कृष्ण अग्रवाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP  
  • कांग्रेस ने महापुरुषों को नजरअंदाज किया : गोपाल कृष्ण अग्रवाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP  
  • कांग्रेस को संविधान पर भरोसा नहीं : गोपाल कृष्ण अग्रवाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP  
  • आजादी में योगदान देने वालों की अनदेशी हुई : गोपाल कृष्ण अग्रवाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP  
  • अलीगढ़ में जिस तरह से जश्न का माहौल था वो पहले भी हो सकता था : डॉ. अजीज खान, राष्ट्रीय प्रवक्ता, SP
  • 20वीं सदी की भूल को बीजेपी ने चुनाव नजदीक आने पर सुधारा है : डॉ. अजीज खान, राष्ट्रीय प्रवक्ता, SP
  • 2017 में अलीगढ़ में चुनावी मंच लगा था कि जिसमें पीएम मोदी ने कहा था कि 14 दिन में गन्ना किसानों का भुगतान हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ : डॉ. अजीज खान, राष्ट्रीय प्रवक्ता, SP
  • पिछली सरकारों में हमलोगों ने लाठियां खाई हैं : सौरभ चौधरी, अलीगढ़, दर्शक
  • पीएम मोदी जब शिलान्यास का बटन दबाया तब ऐसा लगा कि ये हमारी संघर्ष का परिणाम है : सौरभ चौधरी, अलीगढ़, दर्शक
  • राजा महेंद्र प्रताप विवि की स्थापना करना सराहनीय काम है : राजीव नैय्यर, मेरठ, दर्शक