logo-image

जनसंख्या विस्फोट ने महामारी में कैसे बढ़ाई मुश्किल? दीपक चौरसिया के साथ देखिये #DeshKiBahas

जनसंख्या विस्फोट पर कानूनी जंग में क्या है. देश की बढ़ती आबादी पर नियंत्रण के लिए सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर है. इसमें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय प्रतिपक्ष बना है.

Updated on: 12 May 2021, 09:18 PM

नई दिल्ली:

जनसंख्या विस्फोट पर कानूनी जंग में क्या है. देश की बढ़ती आबादी पर नियंत्रण के लिए सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर है. इसमें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय प्रतिपक्ष बना है. याचिका में अधिकतम दो बच्चे पैदा करने का नियम बनाए जाने की मांग की गई है. सुनवाई की अगली तारीख 5 जुलाई पड़ी है. सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में शपथ पत्र दाखिल किया है. सरकार के मुताबिक परिवार नियोजन कार्यक्रम ऐच्छिक आधार पर हो. छोटे परिवार के फायदे भी बताए गए हैं. परिवार नियोजन के उपाय भी बताए गए हैं. जनसंख्या विस्फोट ने महामारी में कैसे बढ़ाई मुश्किल? दीपक चौरसिया के साथ देखिये #DeshKiBahas... यहां पढ़ें मुख्य अंश.

  • चीन के सारे आदर्श इनको ग्रहण करना है, लेकिन जनसंख्या नियंत्रण की बात से इन्हें मिर्च लग जाती है : प्रेम शुक्ला, प्रवक्ता, BJP 
  • अगर आपके देश में संसाधन की सीमा है तो उनके लिए जनसंख्या को कंट्रोल करना पड़ेगा : प्रेम शुक्ला, प्रवक्ता, BJP 
  • जनसंख्या भारत की सबसे बड़ी समस्या है : अश्वनी उपाध्याय, अधिवक्ता 
  • सबसे पहले जनसंख्या नियंत्रण भगवान राम ने लागू किया था : अश्वनी उपाध्याय, अधिवक्ता
  • हमारे पास दुनिया की सिर्फ 2 प्रतिशत जमीन है : अश्वनी उपाध्याय, अधिवक्ता
  • दुनिया में सबसे ज्यादा अस्पताल, दवाइयां और आक्सीजन हमारे पास है, लेकिन इसके बाद भी हाहाकार मचा हुआ है : अश्वनी उपाध्याय, अधिवक्ता
  • भारत में जनसंख्या ज्यादा होने से यहां समस्या हो रही है : अश्वनी उपाध्याय, अधिवक्ता
  • ये जनसंख्या एक दिन में पैदा नहीं हुई है : इफरा जान, इस्लामिक स्कॉलर  
  • अगर ये जनसंख्या नहीं संभल रही है तो पीएम मोदी को पद छोड़ देना चाहिए : इफरा जान, इस्लामिक स्कॉलर  
  • भारत के उन राज्यों के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून आना चाहिए, जहां महिलाएं दो से ज्यादा बच्चे पैदा करती हैं : इफरा जान, इस्लामिक स्कॉलर  
  • हम चीन से नहीं, भारत से प्यार करते हैं : विवेक श्रीवास्तव, लेफ्ट नेता   
  • अगर भारत में सबकुछ है तो कमी कहां से आई : विवेक श्रीवास्तव, लेफ्ट नेता   
  • इसका दोष आबादी पर नहीं डालना चाहिए, बल्किन इसके लिए सरकार जिम्मेदार है : विवेक श्रीवास्तव, लेफ्ट नेता   
  • अगर आप चीन जैसे जनसंख्या नियंत्रण लागू करना है तो उसके लिए आपको कुछ जरूरी चीजें मुहैया करनी पड़ेगी : विवेक श्रीवास्तव, लेफ्ट नेता   
  • जनसंख्या नियंत्रण की वजह से चीन में युवा पावर कम है : विवेक श्रीवास्तव, लेफ्ट नेता   
  • अब समय आ गया है कि जनसंख्या नियंत्रण पर सरकार को कानून लाना पड़ेगा : अनिला सिंह, प्रवक्ता, BJP  
  • जनसंख्या को धर्म से नहीं जोड़ना चाहिए : अनिला सिंह, प्रवक्ता, BJP  
  • भारत की वैक्सीनेशन रेट दुनिया के कई देशों से ज्यादा है : अनिला सिंह, प्रवक्ता, BJP  
  • आबादी पर बिल्कुल कानून बनना चाहिए : अनिला सिंह, प्रवक्ता, BJP  
  • चाइना ने जनसंख्या पर तो कंट्रोल कर लिया है : अनिला सिंह, प्रवक्ता, BJP  
  • देश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए कोई न कोई कानून लाना चाहिए : डॉ. कौशल किशोर मिश्रा, सर्जन   
  • अगर भारत की जनसंख्या कम होती तो आज कोरोना के केस इतने न बढ़ते : डॉ. कौशल किशोर मिश्रा, सर्जन 
  • सरकार को जनसंख्या नियंत्रण को कानून बनाना चाहिए : डॉ. कौशल किशोर मिश्रा, सर्जन
  • अगर इसी तरह जनसंख्या बढ़ती रहेगी तो भारत में हमेशा समस्या बनी रहेगी : डॉ. कौशल किशोर मिश्रा, सर्जन
  • कई तरह की बीमारियों का संबंध सीधे जनसंख्या है : डॉ. कौशल किशोर मिश्रा, सर्जन
  • अगर जनसंख्या कम होती तो कोरोना इतना न फैलता : डॉ. कौशल किशोर मिश्रा, सर्जन
  • हमारे सामने जनसंख्या भी एक समस्या है : हाजी मोहम्मद सलीश, इस्लामिक स्कॉलर
  • हमें उतने ही बच्चे रखने चाहिए, ताकि हम उन्हें पढ़ा लिखा कर उसका परविश कर सके : हाजी मोहम्मद सलीश, इस्लामिक स्कॉलर
  • सरकार को जनसंख्या नियंत्रण पर विचार करना चाहिए : राहुल भार्गव, दर्शक
  • जनसंख्या की वजह कोरोना महामारी फैल रही है : राहुल भार्गव, दर्शक