होली के रंग से सराबोर हुई हेमामालिनी, देखिए नेताओं ने कैसे मनाई होली
होली एकमात्र ऐसा त्योहार है जिसमें कोई धर्म और मजहब आड़े नहीं आता। देश में बच्चें, बूढ़, जवान से लेकर देश के मंत्री तक होली के रंग से सरोबोर हो जाते हैं।
नई दिल्ली:
होली एकमात्र ऐसा त्योहार है जिसमें कोई धर्म और मजहब आड़े नहीं आता। देश में बच्चें, बूढ़, जवान से लेकर देश के मंत्री तक होली के रंग से सरोबोर हो जाते हैं। हालांकि छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमले में 12 जवानों के शहीद हो जाने की वजह से प्रधानमंत्री, गृह मंत्री समेत कांग्रेस के कई नेताओं ने भी इस साल होली नहीं मनाने का फैसला किया है। लेकिन फिर भी कुछ नेता खुद होली के रंग में रंगने से नहीं बचा पाए। देखिए नेताओं ने कैसे मनाई होली
मथुरा से बीजेपी सासंद हेमा मालिनी ने कार्यकर्ताओं के साथ जमकर होली खेली।
अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी होली के रंगों में सराबोर नजर आए। होली की मस्ती में नकवी खुद ढोल बजाते हुए भी नजर आए
रक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद मनोहर पर्रिकर ने गोवा में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाई।
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर रंगों से नही बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर फूलों की होली खेली।
बुरी तरह चुनाव हारने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की होली थोड़ी बेरंग ही रही। फिर भी उन्होंने कार्यकर्ताओं से रंग लगवाया।
आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने पटना में अपने परिवार के साथ होली मनाई।
कांग्रेस नेता और यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने मुंबई में अपने परिवार के साथ होली खेली।
बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री दत्तात्रेय होली के रंग में रंगे नजर आए और उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ जमकर होली खेली।
हिमाचल प्रदेश से बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर भी होली के रंग में सराबोर नजर आए। अनुराग ठाकुर पहले बीसीसीआई के अध्यक्ष भी थे।
एलजेपी सांसद और केंद्रीय राम विलास पासवान के बेटे चिराग पासवान भी पूरी तरह होली के रंग में रंगे हुए नजर आए।
एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी होली के लिए कार्यकर्ताओं में बेहद मशहूर हैं। वो कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर खुद होली के गीत गाते हैं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Santoshi Mata ki Aarti: जीवन को खुशहाल बनाना चाहते हैं? तो शुक्रवार को पढ़ें मां संतोषी की ये आरती
-
Karnavedha Sanskar Muhurat May 2024: कर्णवेध संस्कार मई में कब-कब कर सकते हैं ? जानें डेट और शुभ मुहूर्त
-
May 2024 Health Horoscope: मेष, मिथुन राशि वाले सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें, पढ़ें मासिक स्वास्थ्य राशिफल
-
May 2024 Arthik Rashifal: मई में इन राशियों की चमकने वाली है किस्मत, जमकर होगी कमाई!