शिमला गैंगरेप-हत्या मामला: एक आरोपी की पुलिस हिरासत में हत्या
हिमाचल प्रदेश के शिमला में स्कूली छात्रा से गैंगरेप व हत्या के मामले में हिरासत में लिए गए एक आरोपी की मौत हो गई।
नई दिल्ली:
हिमाचल प्रदेश के शिमला में स्कूली छात्रा से गैंगरेप व हत्या के मामले में हिरासत में लिए गए एक आरोपी की पुलिस हिरासत में हत्या कर दी गई। गैंगरेप और हत्या मामले में 6 लोगों को हिरासत में लिया गया था। जिसमें से नेपाल के एक आरोपी युवक की पुलिस थाने में उसके साथी ने हत्या कर दी।
आरोपियों की आयु 19 से 42 साल के बीच है। यह खेतिहर मजदूर हैं, जो कोटखाई में बसे हैं।
आरोपियों ने 16 साल की लड़की को 4 जुलाई को स्कूल से घर लौटते समय एक वाहन में लिफ्ट देने की पेशकश की थी। आरोपियों ने उससे पास के जंगल में रेप किया और हत्या कर दी। लड़की का शव दो दिनों बाद पाया गया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में लिफ्ट देने वाला राजेंद्र सिंह शामिल है। यह मामले का मुख्य आरोपी है। पुलिस ने कहा कि प्रमुख आरोपी का पीड़ित के साथ परिचय था। इससे पहले वह लड़की को दो बार लिफ्ट दे चुका था।
आपको बता दें की इस मामले को लेकर पिछले दिनों शिमला में भारी प्रदर्शन हुआ था। जिसके बाद हिमाचल की वीरभद्र सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी।
मामले में पुलिस पर गुनाहगारों को बचाने का आरोप लगाते हुए थेओग कस्बे के लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया था। इसे लेकर राजधानी शिमला, थेओग व कोटखाई के दुकानदारों ने पीड़ित के परिवार के साथ एकजुटता दिखाते हुए दुकानें बंद कर दीं थी।
और पढ़ें: नहीं मान रहा पाकिस्तान, मेंढर और बालाकोट में फिर तोड़ा सीजफायर
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य