हिमाचल: सीएम वीरभद्र सिंह का कांग्रेस आलाकमान पर हमला, कहा- बदल रही पार्टी की संस्कृति

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पार्टी आलाकमान पर हमला बोला है।

author-image
pradeep tripathi
एडिट
New Update
हिमाचल: सीएम वीरभद्र सिंह का कांग्रेस आलाकमान पर हमला, कहा- बदल रही पार्टी की संस्कृति

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पार्टी आलाकमान पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि पार्टी दूसरी दिशा में जा रही है। साथ ही कहा कि पार्टी को काम करने का तरीका बदलना होगा। 

Advertisment

वीरभद्र सिंह ने कहा कि पार्टी अपनी नीतियों से भटक गई है और ‘दूसरी दिशा में जा रही है’ साथ ही मन मुताबिक लोगों का चयन किया जाना कांग्रेस की संस्कृति को खत्म कर रही है।

वीरभद्र सिंह राज्य कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह से नाराज चल रहे हैं। पहले भी वो पार्टी आलाकमान से अपनी नाजगी जाहिर कर चुके हैं और उन्होंन चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है।

उन्होंने कहा कि पार्टी को अपनी सोच और काम करने के तरीके में बदलाव करना होगा। उन्होंने कहा, 'पार्टी व्यापारियों की नहीं है, ये उनकी पार्टी है जिन्होंने स्वतंत्रता के समय बलिदान दिया था।'

और पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: कुलगाम एनकाउंटर में हिजबुल के 2 आतंकी मारे गए

पार्टी में फूट और वीरभद्र सिंह की नाराजगी कांग्रेस को महंगा पड़ सकता है। राज्य इस साल विधानसभा चुनाव हैं। कांग्रेस प्रमुख सुखविंदर सिंह सुखू से उनकी नहीं बन रही है औऱ वो उन्हें हटाना चाहते हैं। इसको लेकर पार्टी के फोरम पर भी उन्होने विराध जताया है।

और पढ़ें: स्कूल की शर्मनाक हरकत, बच्ची को लड़कों के टॉयलेट में खड़े होने की सजा

Source : News Nation Bureau

cm virbhadra singh Himachal Pradesh
      
Advertisment