PM ने कांग्रेस को बताया 'लाफिंग क्लब', कहा- 'राक्षसों' से दिलाएंगे मुक्ति

कांग्रेस को 'लाफिंग क्लब' बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि पार्टी देश के हर कोने में अपनी पकड़ खो रही है।

author-image
Jeevan Prakash
एडिट
New Update
PM ने कांग्रेस को बताया 'लाफिंग क्लब', कहा- 'राक्षसों' से दिलाएंगे मुक्ति

पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

कांग्रेस को 'लाफिंग क्लब' बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि पार्टी देश के हर कोने में अपनी पकड़ खो रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में पांच राक्षसों को पनपने का मौका हिमाचल की वर्तमान सरकार ने दिया है।

Advertisment

मोदी ने कांगड़ा में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांगड़ा में अपनी पहली चुनाव रैली को संबोधित करते हुए कहा, 'हम सभी को कांग्रेस पर नजर डालने की जरूरत है। हमें उनकी सराहना करनी चाहिए। उनके पास खोने को कुछ भी नहीं बचा है और उन्होंने देश के हर हिस्से में अपनी पकड़ खो दी है।'

उन्होंने कहा, 'जहां भी लोगों को मौका मिला, उन्होंने परिवर्तन के लिए मतदान किया। वे (कांग्रेस) एक लाफिंग क्लब बनकर रह गए हैं।'

हिमाचल प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के बारे में बात कर रहे थे, जब वह खुद भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर थे।

और पढ़ें: हिमाचल चुनाव : कांगड़ा में सीट बचाने में जुटी कांग्रेस और भाजपा

मोदी ने कहा, 'इस मामले के बावजूद, सिंह साहब ने दावा किया है कि अगर कांग्रेस दोबारा सत्ता में आती है तो भ्रष्टाचार के खिलाफ वह शून्य सहनशीलता की नीति अपनाएगी। क्या कोई उन पर भरोसा कर सकता है?'

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने हिमाचल को लूटा है उनकों अब विदा करने का समय आ गया है। मोदी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को पांच राक्षसों से मुक्ति की जरूरत है। वो हैं खनन माफिया, वन माफिया, ड्रग माफिया, टेंडर माफिया और ट्रांसफर माफिया।

पीएम मोदी ने कहा कि हिमाचल का चुनाव ऐसा है, जिसमें कांग्रेस को भी पता है कि उसका सूपड़ा साफ होने वाला है। कांग्रेस शासित हिमाचल में विधानसभा चुनाव नौ नवंबर को होंगे।

और पढ़ें: वॉकी टॉकी इस्तेमाल विवाद पर ICC से विराट कोहली को क्लिन चिट

Source : News Nation Bureau

laughing club Himachal election 2017 PM Narendra Modi congress
      
Advertisment